BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की ओर से दी गयी प्री-डिमांड की 17 बिन्दुओं की हुई उपेक्षा: कांग्रेस

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
अजय मारू ने रामेश्वर उरांव के बयान पर किया अफसोस जाहिर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के साथ किये जा रहे उपेक्षापूर्ण और पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष की तुलना में आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 में झारखंड को केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी मद में 2850 करोड़ रुपये कम मिलेंगे. उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार झारखंड सरकार के खाते से डीवीसी के बकाया भुगतान के नाम पर लगातार बड़ी राशि काट ली जा रही है, वहीं केंद्रीय करों में झारखंड के हिस्से में भी लगातार कटौती की जा रही है.

उन्होंने बताया कि वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने 16 जनवरी को राज्य के लिए 17 बिंदुओं की प्री डिमांड केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीमारमण को दी थी, पर एक मांग भी आम बजट की घोषणा में शामिल नहीं होना, केंद्र की भाजपा सरकार की मानसिकता और गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ हो रहे भेदभाव को दर्शाता है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाले ग्रांट्स इन एड में भी भारी कमी होने वाली है, क्योंकि इसके बंटवारे के लिए जो राशि तय होती है,उसमें इस बार कमी दिख रही है. दूसरी तरफ मनरेगा योजनाओं की राशि में भी कटौती की गयी है, जबकि कोरोना संक्रमणकाल में भी इसके माध्यम से राज्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि जिस तरह से रेल परियोजनाओं में भी झारखंड की अनदेखी गयी है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. झारखंड के चार जिले रेल आवागमन से वंचित है, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने भी इस संबंध में केंद्रीय वित्तमंत्री को पत्र लिखकर कई मांगें रखी थी, लेकिन झारखंड की पूरी तरह से अनदेखी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रामेश्वर उरांव दिल्ली गये, केसी वेणुगोपाल से होगी मुलाकात

Next Post

घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Next Post
बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग

घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d