BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बांग्लादेश से आएंगे 170 प्रवासी मजदूर: अमरेंद्र प्रताप सिंह

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in समाचार
बांग्लादेश से आएंगे 170 प्रवासी मजदूर: अमरेंद्र प्रताप सिंह
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 44.5 प्रतिशत

  • वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 66 लोगों को विदेश से झारखंड लाया गया

रांची: झारखंड के कोरोना संबंधित मामलों के मुख्य नोडल पदाधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में जो भी प्रवासी मजदूर वापस आये हैं उनका जिला स्तर पर डाटाबेस तैयार किया जा रहा है जो 8-10 दिनों में तैयार हो जायेगा.

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में करीब एक लाख प्रवासी मजदूर निजी सुविधाओं और अन्य माध्यमों से राज्य में पहुंचे हैं. इसके अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेन एवं बसों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को झारखण्ड लाया गया है.

वे आज झारखंड राज्य में कोरोना से बचाव और लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लोगों से साझा कर रहे थे.

एपी सिंह ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक 66 लोगों को विदेश से वापस लाया जा चुका है, जबकि एक जून तक 12 लोगों को और झारखंड लाया जायेगा.

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बांग्लादेश में काम करने वाली भेल कंपनी के 170 कर्मचारियों को वापस लाने के लिये एनओसी दे दी गयी है.

193 ट्रेनें विभिन्न राज्यों से झारखंड आई हैं और 12 ट्रेन आगे के लिए शेड्यूल्ड

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद कई राज्यों से लोगों की वापसी हो रही है. अभी तक बस के माध्यम से लगभग 1 लाख 1 हजार 852 लोग राज्य में वापस आ चुके हैं.

वहीं 193 ट्रेनें विभिन्न राज्यों से झारखंड आई है और 12 ट्रेन आगे के लिए शेड्यूल्ड है. अभी तक 2 लाख 57 हजार 411 प्रवासी मजदूर श्रमिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से राज्य में वापस आ चुके हैं.

राज्य में निजी वाहनों से भी आवागमन के लिए पास निर्गत किया जा रहा है. अभी तक कुल 3 लाख 58 हजार 263 लोगों को झारखंड लाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि झारखंड से अब तक दूसरे प्रदेश के 16 हजार 875 लोगों को वापस भेजा गया है, जिनमें से ट्रेन से जाने वाले 550 लोग भी शामिल हैं.

कोविड-19 के राज्य में अभी 476 में 212 रिकवर, 259 एक्टिव केस

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि राज्य में अभी तक 476 लोग कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें 212 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, 5 की मृत्यु हो गई है.

राज्य में अभी कुल 259 एक्टिव केस है. सरकार की ओर से अब तक राज्य में 57 हजार 876 टेस्ट किये गये हैं जिनमें सरकार द्वारा स्थापित लैब में 54 हजार 612 टेस्ट हुए हैं जबकि 3 हजार 264 टेस्ट निजी लैब में किये गये हैं.

राज्य में अभी रिकवरी रेट 44.5 प्रतिशत है. राज्य में टेस्टिंग के लिए 10 नई ट्रूनेट मशीन लगा दी गयी हैं, साथ ही 20 ट्रूनेट मशीन एक दो दिन में रांची पहुंच रही हैं जिससे टेस्ट में तेजी आयेगी.

उन्होनें कहा कि राज्य के 207 हॉस्पीटल में 8669 बेड तैयार किये गये हैं, जिनमें से 3375 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ तैयार हैं जबकि 500 आईसीयू तथा 215 वैंटीलेशन बेड हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 134 कंटेनमेंट जोन है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन में नींद की समस्याओं से जूझ रही थी

Next Post

मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने राहत कोष के लिए 21 लाख का चेक सौंपा

Next Post
मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने राहत कोष के लिए 21 लाख का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री को उपायुक्त ने राहत कोष के लिए 21 लाख का चेक सौंपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d