BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

17000 लोगों ने स्वेच्छा से लाउडस्पीकर की आवाज को धीमा किया

by bnnbharat.com
April 26, 2022
in समाचार
17000 लोगों ने स्वेच्छा से लाउडस्पीकर की आवाज को धीमा किया
Share on FacebookShare on Twitter

 

देशभर में लाउडस्पीकर को लेकर बहस छिड़ी बसह के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का शख्त आदेश दिया था. सरकार के आदेश के बाद अब तक 125 लाउडस्पीकरों को उतरवा लिया गया है.इसके साथ ही 17000 लोगों ने स्वेच्छा से लाउडस्पीकर की आवाज को धीमा कर दिया है.

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के अनुसार राज्य में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश शनिवार को जारी किया गया था. इस संबंध में (जिलों से) 30 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस को धार्मिक नेताओं के साथ संवाद स्थापित करने और उनके साथ समन्वय करके अवैध लाउडस्पीकर को हटाने का निर्देश दिया गया है. वहीं, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक 125 लाउडस्पीकरों को उतरवा लिया गया है और 17 हजार लोगों ने अपनी मर्जी से लाउडस्पीकर की आवाज को कम कर दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 अप्रैल को ईद के त्योहार और अक्षय तृतीया के एक ही दिन पड़ने और आने वाले दिनों में कई अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों को देखते हुए निर्देश दिये थे कि त्योहारों के दौरान माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज उस परिसर से बाहर न जाए.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और नये आयोजनों और नये स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दी जाए. सीएम योगी ने कहा था कि शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना इजाजत के न निकाला जाए और अनुमति देने से पहले आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में एफिडेविट लिया जाए.

उन्होंने कहा था कि इजाजत सिर्फ उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दी जाए, जो पारम्परिक हों, नए आयोजनों को गैर जरूरी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. न सिर्फ यूपी बल्कि देश के अन्य राज्यों में लाउडस्पीकर को लेकर नए आदेश जारी किए गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिग्नेश मेवाणी को मिली जमानत

Next Post

अब किन्नर घर-घर जाकर वसूलेंगे गृहकर, नगर न‍िगम देने जा रहा नौकरी

Next Post
अब किन्नर घर-घर जाकर वसूलेंगे गृहकर, नगर न‍िगम देने जा रहा नौकरी

अब किन्नर घर-घर जाकर वसूलेंगे गृहकर, नगर न‍िगम देने जा रहा नौकरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d