Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result

बहु-पति प्रथा महिलाओं के लिए फायदेमंद

by bnnbharat.com
August 15, 2019
in Uncategorized
0
बहु-पति प्रथा महिलाओं के लिए फायदेमंद

न्यूयार्क: कुछेक समाजों में बहु-पति प्रथा होती है, जो महिलाओं के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इससे वे कठिन आर्थिक परिस्थितियों से बच सकती हैं। एक दिलचस्प शोध में यह जानकारी सामने आई है।

यूनिवर्सिटी ऑफ केलिफोर्निया, डेविस (यूसी डेविस), द्वारा किए गए अध्ययन में महिलाओं और पुरुषों के बारे में क्रमिक विकास से सामने आए सेक्युअल स्टीरियोटाइप को चुनौती दी गई है। इसके निष्कर्षो से पता चलता है कि बहु-पति प्रथा महिलाओं के लिए फायदेमंद है।

यह एक जाना माना तथ्य है कि कई सारी पत्नियां रखने का पुरुषों को प्रजनन में लाभ होता है। लेकिन महिलाओं को इस बहुविवाह से क्या लाभ होता है, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।

महिलाएं गर्भावस्था और स्तनपान के कारण पुरुषों के जितना प्रजनन नहीं कर सकती है।

प्रमुख शोधार्थी और एंथ्रोपोलॉजी के प्रोफेसर मोनिक बोर्जरहोफ का कहना है, “हमारा निष्कर्षो (दूसरों के निष्कर्षो के साथ मिलकर) से यह पता चलता है कि बहु-विवाह करना उन महिलाओं के लिए एक बुद्धिमान रणनीति हो सकती है जहां जीवन की आवश्यकताएं कठिन हैं, और जहां चुनौतीपूर्ण पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण पुरुषों का स्वास्थ्य और उनकी आर्थिक उत्पादकता उनके जीवनकाल में मौलिक रूप से भिन्न हो सकते हैं।”

शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि बहुत सारे पतियों के साथ महिलाएं खुद को आर्थिक और सामाजिक संकट से बचा सकती हैं, और अधिक प्रभावी ढंग से अपने बच्चों को जीवित रख सकती हैं।

प्रोसिडिंग्स ऑफ रॉयल सोसाइटी बी जर्नल में प्रकाशित शोध पत्र में कहा गया कि इसके विपरीत, विवाहित वर्षो की संख्या को नियंत्रित करने वाले पुरुषों में, अपने जीवन में उन्होंने जिन महिलाओं से शादी की है, उनसे कम बच्चे (जीवित बचे) पैदा करने की प्रवृत्ति होती है।

बोर्जरहॉप मल्टर ने कहा, “क्रमिक विकास के जीव विज्ञानी होने के नाते हम फायदों को पैदा किए गए बच्चों में कितने जिन्दा हैं, इस पैमाने से नापते हैं। यह अभी भी ग्रामीण अफ्रीका में एक प्रमुख मुद्दा है।”

उन्होंने कहा, “ग्रामीण अफ्रीका के कई हिस्सों में, महिलाओं के बीच प्रजनन असमानता प्रजनन दमन से नहीं निकलती है, जैसा कि कुछ अन्य अत्यधिक सामाजिक स्तनधारियों में होता है .. लेकिन संसाधनों तक पहुंच के लिए महिलाओं के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा की अधिक संभावना है।”

उन्होंने कहा कि इन संसाधनों में उच्च गुणवत्ता वाले पतियों, कई सारे सहायक जो घर और खेती में मदद करे, और (कम से कम इस विशेष सांस्कृतिक संदर्भ में) मददगार सास-ससुर है।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Offbeat
Previous Post

राम जन्मभूमि मामले में पार्टी क्यों नहीं हैं अयोध्या नरेश?

Next Post

कश्मीर मसले पर शुक्रवार को होगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: