बिहार से बंगाल तक गौ तस्करी का लाइजनर है अमजद खान
हज़ारीबाग़ :- बिहार से बंगाल के रास्ते गौ तस्करी का मास्टर माइंड अमजद खान को हज़ारीबाग़ पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन में गिरफ्तार करने में सफल हुई है.
गिरफ्तार गौ तस्करी का मास्टर माइंड बताया जाने वाला अमजद खान पुलिस, पत्रकार, सफेदपोश से लेकर स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों तक को मैनेज करता है .
पुलिस विभाग में इसकी पकड़ इतनी है कि इसकी गिरफ्तारी के लिए पिछले कई महीनों से पुलिस प्रयास कर रही थी लेकिन पुलिस कार्रवाई की भनक इसे लग जाती थी और यह बचने में सफल रहता था .
हज़ारीबाग़ एसपी कार्तिक एस गुप्त टीम बना बरही एसडीपीओ के नेतृत्त्व में इसे गिरफ्तार करने में सफल हुए .
पशु तस्करी में अमजद के जिम्मे बिहार से बंगाल जाने वाले गौ पशुओं को झारखंड के जिलों हज़ारीबाग़, गिरिडीह,धनबाद,जामताड़ा,पाकुड़ जिले तक मैनेज कर सुरक्षित बंगाल बॉर्डर तक पहुंचाने का सिंडिकेट चालता था .
गिरफ्तार अमजद से गहन पुछताक्ष और टेक्निकल जांच करने पर कई सफेदपोश,पुलिस अधिकारी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों की संलिप्तता गौ तस्करी सिंडिकेट में सामने आ सकती है .

