BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5389 मतदान केंद्रों में 1717 अति संवेदनशील और 1973 संवेदनशील

by bnnbharat.com
December 19, 2019
in समाचार
5389 मतदान केंद्रों में 1717 अति संवेदनशील और 1973 संवेदनशील

5389 मतदान केंद्रों में 1717 अति संवेदनशील और 1973 संवेदनशील

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पांचवे चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर होनेवाले मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि इस चरण में 5389 मतदान केंद्रों में से 1717 अति संवेदनशील और 1973 संवेदनशील मतदान केंद्र के रुप में चिन्हित किए गए हैं.

इन मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर आर्म्ड फोर्सेज के जवानों की तैनाती की गई है. मतदान के दिन पुलिस मूवमेंट को लेकर इन्हें आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

अति संवेदनशील और संवेदनशील श्रेणी में रख सुरक्षा के इंतजाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों को नक्सल और गैर नक्सल आधार पर संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में रखा गया है.

उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में 396 अति संवेदनशील और 208 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं.

वहीं गैर नक्सल इलाकों में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 1321 और संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 1765 है. इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 1699 है.

8 मतदान केंद्र किए गए हैं री-लोकेट

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवें चरण में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 मतदान केंद्र री-लोकेट किए गए हैं. इनमें लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 2, शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 5 और जामा विधानसभा क्षेत्र में 1 मतदान केंद्र हैं.

री-लोकेटेड मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को लाने के लिए निःशुल्क वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

132 प्राथमिकी कराई जा चुकी दर्ज, सी-विजिल पर मिलीं 2045 शिकायतें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव में गड़बड़ियों अथवा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर अबतक पूरे राज्य में 132 प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है.

इसके अलावा आचार संहिहता के उल्लंघन की 2045 शिकायतें सी-विजिल पर आ चुकी हैं. इनमें से 222 मामले सही पाए गए और 2 को छोड़कर शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘सबकी योजना सबका विकास’ अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Next Post

2285 लाइसेंसी हथियार में से 1988 कराए गए जमा, 102 आर्म्स लाइसेंस कैंसिल

Next Post
2285 लाइसेंसी हथियार में से 1988 कराए गए जमा, 102 आर्म्स लाइसेंस कैंसिल

2285 लाइसेंसी हथियार में से 1988 कराए गए जमा, 102 आर्म्स लाइसेंस कैंसिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d