Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result

पहली बार मुख्य सचिव डीके तिवारी ने साझा की दिल की बात सिर्फ BNN भारत के साथ उनकी पसंदीदा फिल्म है मदर इंडिया

by bnnbharat.com
August 18, 2019
in Uncategorized
0
पहली बार मुख्य सचिव डीके तिवारी ने साझा की दिल की बात सिर्फ BNN भारत के साथ उनकी पसंदीदा फिल्म है मदर इंडिया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मानते हैं अपना आइडियल

रांची: दुनिया में हम आए हैं तो जीना ही पड़ेगा…. मदर इंडिया फिल्म का यह गीत आज भी लोगों का हौसला बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ता। यह फिल्म कई बड़ी शख्सियत की प्रेरणा स्त्रोत है। समय निकाल आज भी लोग इस फिल्म को देखना नहीं भूलते। राज्य के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी की भी सबसे पसंदीदा फिल्म मदर इंडिया है। वे आज भी इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। दो टूक कहते हैं मेरी नजरों में इस फिल्म का कोई जोड़ नहीं। ह्यूमन नेचर की सबसे सर्वोत्तम फिल्म है। आज भी यह फिल्म मुझे प्रेरणा देती है। इसका प्रेजेंटेशन और कलाकारों का अभिनय दिल को छू जाता है।

आइडियल हैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस

मुख्य सचिव डीके तिवारी आज भी अपना आइडियल नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मानते हैं। उनका कहना भी है कि देश की खातिर कोई समझौता नहीं हो सकता। नेताजी के बोल आज भी उनका हौसला बढ़ाती हैं। मुख्य सचिव आज भी उनकी बायोग्राफी का अध्ययन करते हैं। वे कहते हैं कि आज हम जिस मुकाम पर हैं उसमें कहीं न कहीं हमारे आइडियल का योगदान रहा है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे कस्बे महोबा से निकल कर मुख्य सचिव तक का सफर तय किया है।

फेवरेट पुस्तक है इकोनॉमी इंडिया

देश और अपने राज्य झारखंड की अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत हो, इसके लिए वे हमेशा गंभीरता से सोंचते हैं। नई आइडिया भी डेवलप करते हैं। सरकार के समाने इसे रखते हैं। कहते हैं कि अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो देश और राज्य की तरक्की होगी। इस पर वे लगातार दत्ता एंड सुंदरम की किताब इंडियन इकोनॉमी का सहारा लेते हैं। वे इस किताब का हमेशा अध्ययन करते हैं। इस किताब के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विचार भी करते हैं। इसके अलावा इंडियन प्लान का डोकोमेंट भी देखते हैं। कहते हैं कि हैं कि किसी भी राज्य या देश की अर्थव्यवस्था ही रीढ़ होती है।

ऐसे तय किया मुख्य सचिव तक का सफर

डीके तिवारी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे कस्बे महोबा से निकल कर मुख्य सचिव तक का सफर तय किया है। इसके पीछे कहीं न कहीं मदर इंडिया फिल्म, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और दत्ता एंड सुंदरम की पुस्तक इंडियन इकोनॉमी प्रेरणा स्त्रोत रही। वे इसे स्वीकार भी करते हैं। मुख्य सचिव की शैक्षणिक योग्यता का कोई सानी नहीं है। 1960 में जन्मे तिवारी की स्कूली शिक्षा यूपी के महोबा और ललितपुर में हुई। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में वे 1977-82 तक पढ़ाई की। झारखंड के छोटानागपुर लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई का सफर यहां तक रुका नहीं। इसके बाद डीके तिवारी ने यूनिवसिर्टी आॅफ मैनचेस्टर से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स में मास्टर की डिग्री हासिल की। 1986 में यूपीएससी क्वालीफाई किया।

बिहार से हुई करियर की शुरुआत

डीके तिवारी 1986 बैच के आइएएस अफसर हैं. करियर की शुरुआत मसौढ़ी(बिहार) के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के रूप में की। वे इस पद पर 1988-90 तक रहे। रांची में 1990-92 तक एडिशनल डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट रहे। फिर बिहार के किशनगंज के डीएम के पद पर योगदान दिया। इस पद पर 1992-94 तक रहे. बीपीडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर 1994-99 तक रहे। फिर वे झारखंड में एक्साइज कमिश्नर व आइजी रजिस्ट्रेशन बने। इस पद पर 2001-03 तक रहे। प्रधान सचिव के रूप में मानव संसाधन विभाग झारखंड में योगदान दिया। इस पद पर 2013-14 तक रहे। प्रधान स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली के पद पर 2014-17 तक रहे। 2017 में डीके तिवारी को सीएस रैंक में प्रोन्नति मिली। उन्हें अपर मुख्य सचिव श्रम और जलसंसाधन बनाया गया। सात जून 2018 को उन्हें राज्य का विकास आयुक्त बनाया गया। फिर झारखंड के मुख्य सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई ।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Top News
Previous Post

हमारे विधायक : बीएनएन भारत की टीम ने श्रृंखला में हटिया विधानसभा क्षेत्र से पांच वर्षों का सफर शुरू किया

Next Post

अफगानिस्तान: काबुल में शादी समारोह में जोरदार धमाका

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: