-3000 से 4000 लोगों करेंगे भोजन
-युवाओं से भूख के खिलाफ इस जंग में आगे आने की अपील
रांची: सुभाष युवा मंच द्वार आयोजित आनंद भोज के 175वें आयोजन को धूम धाम से मनाने की तैयारी की जा रही है. आनंद भोज का 175वां आयोजन मंगलवार 1 दिसंबर को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत टाटानगर स्टेशन से शुरू हो कर जुगसलाई, बिस्टुपुर, कदमा, सोनारी से होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में किया जाएगा.
सुभाष युवा मंच के अध्यक्ष और आरका जैन विश्विद्यालय के सहायक प्रोफेसर पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि आनंद भोज के 175वें आयोजन में हमारा उद्देश्य होगा कि शहर का कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोये. जमशेदपुर में लगभग विभिन्न मंदिरों, टाटानगर स्टेशन, बाजार में 3000 से 4000 लोग मांग कर गुज़ारा करतें है, और आभाव के कारण भूखे तक सोने को मजबूर होते है. आनंद भोज 2018 से अनवरत चलता आ रहा है और गरीब, लाचार और जरूरतमंदों को आनंद भोज के माध्यम से सम्मानपूर्वक स्वादिष्ट भोजन कराया जाता है.
आनंद भोज में अब तक 1 लाख 60 लोग भोजन कर चुके है. पारस नाथ मिश्रा ने शहर के युवाओ और सक्षम लोगों को आनंदभोज के माध्यम से भूख के खिलाफ इस जंग में जुड़ने की अपील की है. पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि अपना जन्मदिन, शादी का सालगिरह और माता पिता के याद में आप आनंद भोज के साथ जुड़ कर गरीब और लाचारों को मदद कर मना सकतें है.
आनंद भोज के 175वें आयोजन की तैयारी में सुभाष युवा मंच के कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ जुड़ गए है. रामाशंकर सिंह, अजय सक्सेना, अभिषेक चौधरी, रोशन कुमार, ओम प्रकाश, भोला चौधरी, सदय कांत मिश्रा, राजेन्द्र रॉव, अजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विकाश शर्मा मुख्य रूप से तैयारी में जुटे है.

