Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result
Home समाचार

74 साल बाद आज भी तलाश, कहां चले गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस?

by bnnbharat.com
August 19, 2019
in समाचार
0
74 साल बाद आज भी तलाश, कहां चले गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस?

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया। आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े कई किस्से – कहानियां बताए जाते हैं, लेकिन पुख्ता तौर पर आज  भी ये सामने नहीं आया है कि उनकी मौत कैसे हुई। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नेताजी की मौत 18 अगस्त 1945 में एक विमान हादसे में हुई थी।

– नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। वे एक संपन्न बंगाली परिवार से संबंध रखते थे। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था। जबकि उनकी मां का नाम प्रभावती था। जानकीनाथ बोस कटक शहर के एक मशहूर वक़ील थे।

–  नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत उनकी 14 संतानें थी। जिनमें 8 बेटे और 6 बेटियां थीं। सुभाष चंद्र उनकी 9वीं संतान और पांचवें बेटे थे।

–  उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कटक के रेवेंशॉव कॉलेजिएट स्कूल से प्राप्त की। उच्च शिक्षा के लिए वे कलकत्ता चले गए। और वहां के प्रेज़िडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की।

–  इसके बाद वे इण्डियन सिविल सर्विस की तैयारी के लिए इंग्लैंड के केंब्रिज विश्वविद्यालय चले गए। अंग्रेज़ों के शासन में भारतीयों के लिए सिविल सर्विस में जाना बहुत मुश्किल था।

–  सुभाष चंद्र बोस ने सिविल सर्विस की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया। 1921 में भारत में बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों का समाचार पाकर बोस भारत लौट आए और उन्होंने सिविल सर्विस छोड़ दी। इसके बाद नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे।

– बता दें, वह  सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा को छोड़कर देश को आजाद कराने की मुहिम का हिस्सा बन गए थे जिसके बाद ब्रिटिश सरकार ने उनके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज किए। जिसका नतीजा ये हुआ कि सुभाष चंद्र बोस को अपने जीवन में 11 बार जेल जाना पड़ा। वे सबसे पहले 16 जुलाई 1921 को जेल गए थे। जब उन्हें छह महीने के लिए सलाखों के पीछे जाना पड़ा था।

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: 18 अगस्त 1945bnnbharat newsgalleryIndiaNewsOffbeatwest bengalकिस्से - कहानियांजानकीनाथ बोसनेताजी सुभाष चंद्र बोसप्रेज़िडेंसी कॉलेजरेवेंशॉव कॉलेजिएटस्कॉटिश चर्च कॉलेज
Previous Post

योगी मंत्रिमंडल में कल होगा विस्तार

Next Post

वेस्टइंडीज में हो सकता है टीम इंडिया पर हमला, PCB को मिला ईमेल

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

16 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

15 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

14 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: