लखीसराय: लखीसराय जिले में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या में दिनोंदिन वृद्धि होती जा रही है. आज लखीसराय मैं कुल 18 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए. जिसकी पुष्टि बिहार स्वास्थ्य विभाग ने की. सभी लखीसराय जिले के अलग-अलग इलाकों के है.
इनमें हलशी के 6,गढ़ी बिशनपुर का 1, सूर्यगढ़ा 6,चानन 2, कछियाना 1, गुणसागर 1पिंगौरा 1के मरीज शामिल हैं. इनमें से अधिकांश प्रवाशी मजदूर हैं.
इसी के साथ जिले में अब तक कुल 50के करीब कोरोना संक्रमित मरीज हो गए हैं. जिनमें से अब तक 16 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. एक बार फिर 18 संक्रमित मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. सभी पॉजिटिव मरीजों को पारा मेडिकल कॉलेज स्थित आइसोलेशन सेंटर भेजा गया.
18 पॉजिटिव मिलने के बाद इनके संपर्क में आए लोगों को जिला प्रशासन के द्वारा खोजना शुरू कर दिया गया है.

