कोच्चि: सात समुंदर पार से भारत में सोने की तस्करी बहुत बड़े स्तर पर हो रही है. गुरुवार को कोझीकोड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने 364 ग्राम सोना जब्त किया. साथ ही अधिकारियों ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, जब्त किया गया सोना 24 कैरेट का है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपए बताई गई है.
अधिकारियों ने बताया है कि 2 व्यक्ति बिजली के सामान के बॉक्स में इस सोने को छुपाकर ला रहे थे. कस्टम अधिकारियों को इन दोनों पर शक हुआ और जब जांच की गई तो बॉक्स के अंदर से नट-बोल्ट की शेप में सोना बरामद हुआ.

