-
कोरोना को मात देने वाले मरीजो की सम्मान सहित घर वापसी
श्योपुर: नोवेल कोरोना वारयस कोविड-19 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय के आईसेलेट वार्ड में भर्ती 18 कोरोना संक्रमित मरीजों को आज डिस्चार्ज कर, सम्मान सहित उनको घर भिजवाने की कार्यवाही की गई.
कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा कोरोना वारयस कोविड-19 के अंतर्गत आइसोलेट वार्ड श्योपुर में भर्ती मरीज दिनेश पुत्र रामनिवास, राधेश्याम पुत्र सुखराम, कृष्णा सर्राफ, राजेश खण्डेलवाल पुत्र मुरारी खण्डेलवाल, एसबी दर्पे, अनिता सेन पुत्री रामभरत सेन, सूरजमल पुत्र माधोलाल, हरिशंकर मीणा पुत्र खेमराज मीणा,भीकम पुत्र वीरबल, रीना बंसल, प्रबल राठौर पुत्र खेमराज राठौर, रीतेन्द्र सिहं पुत्र रघुनाथ सिहं, धर्मेन्द शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा, चंद्रप्रकाश पुत्र जगदीश निवासीगण श्योपुर एवं खेमराज पुत्र मांगीलाल माहौर निवासी बडौदा, धनश्याम पुत्र मांगीलाल निवासी वीरपुर, देवेन्द्र जाटव पुत्र रमेश जाटव एवं सोनू पुत्र देवीलाल जाटव निवासी श्यामपुर मरीजों में कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने पर उनको जिला चिकित्सालय श्योपुर में आइसोलेट में भर्ती कराया गया.
साथ ही उनके घर क्षेत्र से 1/2 किलोमीटर एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाकर संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का घर-घर जाकर मेडीकल टीम के माध्यम से स्क्रीनिंग कराई गई.
इसके उपरांत भर्ती मरीजों के सैंपल लिये जाकर जांच रिपोर्ट प्राप्त की गई. जिसमें 18 मरीज संक्रमण के निगेटिव पाये गये. इनको निर्धारित सयम सीमा में आइसोलेटर वार्ड में भर्ती कर सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई.
सीएमएचओ डाॅ एआर करोरिया एवं सिविल डाॅ आरबी गोयल ने बताया कि कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए 18 मरीजों के सैंपल लैबोट्री में भिजवाने की व्यवस्था की गइ. जहां से इन मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट की प्राप्त हुई है.

