BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बस और ट्रक के बीच टक्कर में 18 लोग घायल

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
स्पीड ब्रेकर दे रहा है हादसों को दावत, रोज होते हैं हादसे
Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: यात्रियों से भरी बस और ट्रक में आज सुबह आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बस सवार 18 लोग जख्मी हो गये. इनमें से तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई. घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा बाजार की है. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सभी घायल पटना (बिहार) के रहने वाले हैं. आशंका जाहिर की जा रही है कि बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी. इसके बाद यह दुर्घटना घटी.

हेमकुंट नामक बस पटना से कोलकाता जा रही थी. इसी दौरान कोडरमा बाजार के पास सामने से एक ट्रक आ गया. ड्राइवर कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई.

कोडरमा थाना को मिली सूचना के बाद पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां घायलों में 3 की हालत नाजुक बनी हुई है. जिसमें एक बच्ची भी शामिल है. बच्ची को रिम्स रेफर कर दिया गया है. जबकि मामूली रूप से घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. घायल यात्रियों के मुताबिक ज्यादातर लोगों को चेहरे में ही चोट लगी है और यह घटना उस वक्त घटी जब कई यात्री नींद में थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात की चोरी

Next Post

शिवरात्रि को लेकर उपायुक्त ने रुटलाइन का किया निरीक्षण

Next Post
शिवरात्रि को लेकर उपायुक्त ने रुटलाइन का किया निरीक्षण

शिवरात्रि को लेकर उपायुक्त ने रुटलाइन का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d