दिल्ली: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. यहां अब कोरोना के नए मामले 2 हजार से ज्यादा रोजाना आने लगे हैं. जिसके चलते खुद गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सोमवार को सर्वदलीय में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 20 जून से कोविड-19 की टेस्टिंग बढ़ाकर रोजाना 18 हजार टेस्टिंग की जाएगी.
उन्होंने कहा कि 20 जून से दिल्ली सरकार प्रति दिन 18,000 टेस्ट करेगी और डोर टू डोर ट्रेसिंग तथा मैपिंग का आयोजन किया जाएगा.भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने यह मांग की है कि कोविड-19 की जांच दर में 50 फीसदी की कटौती होनी चाहिए. उनकी इस मांग को केन्द्रीय गृह मंत्री ने स्वीकर कर लिया है.
दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को लेकर चर्चा के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई.
इस बैठक में अन्य राजनेताओं के साथ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार और आम आदमी पार्टी नेता संजय कुमार भी मौजूद थे. अमित शाह की यह तीसरी बैठक थी. इससे पहले शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, एलजी अनिल बैजल समेत एमसीडी के सभी मेयरों के साथ बैठक कर चुके हैं.

