BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विभिन्न योजनाओं से प्रतिदिन 18000 गरीबों को कराई जा रही है मुफ्त में भोजन

by bnnbharat.com
April 24, 2020
in समाचार
विभिन्न योजनाओं से प्रतिदिन 18000 गरीबों को कराई जा रही है मुफ्त में भोजन

विभिन्न योजनाओं से प्रतिदिन 18000 गरीबों को कराई जा रही है मुफ्त में भोजन

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: वैश्विक आपदा कोविंद-19 संक्रमण से उत्पन्न लॉकडाउन लागू होने के बाद जिला प्रशासन बेरोजगार हुये दैनिक मजदूरों का ध्यान रखने का हर सम्भव प्रयास कर रही है. इसके तहत जिले के सभी प्रखंडो में विभिन्न योजनाओं के तहत 17 हजार 966 लोगों को प्रतिदिन मुफ्त में भोजन कराया जा रहा है.

गरीबों का पेट भरने के लिए जिले में 38 मुख्यमंत्री दाल भात केंद्रों में 7600, 157 दीदी कैफे में 7700, एनजीओ के माध्यम से 2200, चार थाना रसोई में 800 व एनटीपीसी द्वारा 666 जरूरतमंदों को प्रतिदिन खाना खिलाया जा रहा है. इसके अलावा प्रतिदिन 2000 लोगों के बीच खाने का पैकेट भी बांटा जा रहा हैं.

दूसरी ओर चतरा के उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने के कारण बेरोजगार हुये लोगों को भोजन मुहैया कराने का हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है. जिले में संचालित दीदी कैफे, दाल भात योजना केंद्र, रेड क्रॉस सोसाइटी, थाना रसोई, एनजीओ आदि के माध्यम से 17966 लोगों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जिले मे पर्याप्त राशन की व्यवस्था है. इधर, लॉकडाउन के कारण लोगों के समक्ष आई भुखमरी की मुश्किल घड़ी में खासकर गरीबों के प्रति जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को मिल रहे भर भर पेट भोजन से उनके बीच काफी खुशी देखी जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रहमतों व बरकतों का महीना रमजान मुबारक हो: कांग्रेस

Next Post

मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र, धान क्रय अवधि 31 मई तक बढ़ाने की मांग

Next Post
मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र, धान क्रय अवधि 31 मई तक बढ़ाने की मांग

मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र, धान क्रय अवधि 31 मई तक बढ़ाने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d