Education Blog
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com
No Result
View All Result

काला हिरण शिकार केस : सलमान खान को मिली बड़ी राहत, जोधपूर अदालत ने किया बरी

by bnnbharat.com
June 17, 2019
in Uncategorized
0
काला हिरण शिकार केस : सलमान खान को मिली बड़ी राहत, जोधपूर अदालत ने किया बरी

फिल्म ‘भारत’ के लिए चौतरफा वाहवाही लूट रहे सलमान खान के लिए अच्छी खबर है। काले हिरण के शिकार केस में फर्जी हलफनामा दाखिल करने के मामले में जोधपुर कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एकमात्र ऐसे आरोपी थे, जिन्हें अक्टूबर 1998 में जोधपूर के पास कनकनी गांव में दो काला हिरणों का शिकार करने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

इस मामले में सलमान खान को बरी कर दिया गया है। बता दें सलमान खान पर साल 2006 में फर्जी हलफनामा कोर्ट में पेश करने का आरोप था। पिछले सप्ताह सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। सलमान के वकील ने साथ ही दलील दी थी कि सलमान का इरादा गलत हलफनामा जमा करने का नहीं था।

सलमान खान के खिलाफ काला हिरण शिकार मामले में तीन केस दर्ज हुए थे, इनमें एक था आर्म्स एक्ट का मामला। आर्म्स एक्ट में सलमान को पिछले साल बरी कर दिया गया। इसी मामले की सुनवाई के दौरान सलमान ने कोर्ट में एक हलफनामा जमा कराते हुए दलील दी थी कि उनका लाइसेंस खो गया है।
बता दें पिछले साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने करीब दो दशक पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया।

सलमान ने निचली अदालत के इस फैसले के विरुद्ध जिला व सेशन कोर्ट में अपील की थी। 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी।

 

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Bollywoodsalmanankh
Previous Post

डॉक्टरों के देशव्यापी हड़ताल का असर रिम्स में भी, मरीज बिना इलाज के लौटने को मजबूर

Next Post

Fortwin नशीला इंजेक्शन बेचते हुए युवक गिरफ्तार

bnnbharat.com

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most commented

आज का इतिहास: 3 जून के इतिहास, जानिए क्यों है आज का दिन खास

Today in History: आज का इतिहास : 2 जून का इतिहास – इतिहास के पन्नों में आज का दिन

01 जून का इतिहास : आज का इतिहास

जून महीने का इतिहास : History of month June

Today in History: आज का इतिहास : 31 मई का इतिहास – इतिहास के पन्नों में आज का दिन

Today in History: आज का इतिहास : 30 मई का इतिहास – इतिहास के पन्नों में आज का दिन

BnnBharat | bnnbharat.com | बी एन एन भारत Email: brownnewsnetwork@gmail.com

© 2023 BnnBharat

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • समाचार
  • सामान्य ज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • परवरिश
  • जीवनी
  • भाषा और साहित्य
  • आज का इतिहास

© 2023 BnnBharat

%d bloggers like this: