BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटों में मिले 18522 कोरोना मरीज, 418 की मौत

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
Corona Update India: 24 घंटों में मिले 18522 कोरोना मरीज, 418 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. लाख कोशिशों को बावजूद भी लगातार संक्रमण फैल रहा है. इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 418 मौतें हुईं और 18,522 नए मामले सामने आए हैं.

यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई है. यह लगातार सातवां दिन हैं जब कोरोना वायरस संक्रमण के 15 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार (30 जून) की सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5 लाख, 66 हजार, 840 पहुंच गई है.

इनमें से 2 लाख, 15 हजार, 125 मामले सक्रिय है. वहीं, 3 लाख, 34 हजार, 822 मरीज ठीक हो चुके हैं. साथ ही साथ अभी तक 16 हजार, 893 मौतें हुई हैं.

मामलों में वृद्धि होने के चलते महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मणिपुर की तरह ही नगालैंड ने भी लॉकडाउन को 30 जून से आगे विस्तार देने की घोषणा की. महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा ऐसे उन राज्यों में से हैं जो कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे हैं.

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के साथ मिलकर सरकार द्वार बीमारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए उठाए गए क्रमिक और सक्रिय कदमों का उत्साहजनक परिणाम मिला है.

वहीं, केंद्र सरकार ने सोमवार रात ‘अनलॉक-2’ के लिए दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि शैक्षणिक संस्थान, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर तथा जिम अभी बंद रहेंगे.

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लागू लॉकडाउन में ढील देने के क्रम में पूर्व में ‘अनलॉक-1’ के तहत कुछ ढील दी गई थीं और अब सरकार ने ‘अनलॉक-2’ की घोषणा की है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘अनलॉक-2’ के तहत व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए जो 30 जून को ‘अनलॉक-1’ के पूरा होने के बाद बुधवार एक जुलाई से लागू होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीजल-पेट्रोल मूल्‍य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध

Next Post

बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित मिला

Next Post
बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित मिला

बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित मिला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d