• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
BnnBharat
  • News
  • National
  • International
  • Politics
  • Today in History
  • Education
  • Sanatana
  • Health is Wealth
No Result
View All Result
  • News
  • National
  • International
  • Politics
  • Today in History
  • Education
  • Sanatana
  • Health is Wealth
No Result
View All Result
BnnBharat
No Result
View All Result
Home समाचार

कौन हैं संत रविदास? जिनका मंदिर तोड़ने पर मचा है ‘बवाल’

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in समाचार
0
कौन हैं संत रविदास? जिनका मंदिर तोड़ने पर मचा है ‘बवाल’
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के तुगलकाबाद में संत गुरु रविदास मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ दिल्ली में बुधवार को दलित समाज के लोगों ने विशाल प्रदर्शन किया। जिसके बाद नीले गमछों, नीले झंडों और नीले बैनर-पोस्टर लेकर हजारों की संख्या में लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे और रविदास मंदिर तोड़े जाने का विरोध करने लगे। हाथों में लाठी लिए ये लोग जय भीम और जय गुरु रविदास के नारे लगा रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है।

संत गुरु रविदास 15वीं सदी के एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने भेदभाव से ऊपर उठकर समाज कल्याण की सीख दी। संत गुरु रविदास के जन्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन कुछ साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर महान संत गुरु रविदास का जन्म सन 1377 के आसपास माना जाता है। हिन्दू धर्म महीने के अनुसार संत गुरु रविदास का जन्म माघ महीने के पूर्णिमा के दिन हुआ था। उन्हें संत रैदास के नाम से भी जाना जाता है।

गुरु रविदास का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के गोबर्धनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता संतोखदास जी जूते बनाने का काम करते थे। वहीं रैदास बचपन से साधु संतो के प्रभाव में रहने लगे थे। इसके चलते उनमें भक्ति की भावना बचपन से ही भर गई थी। लेकिन रविदास जी भक्ति के साथ अपने काम पर पूरा यकीन रखते थे। यही वजह थी कि वो पिता से मिला जूते बनाने का काम भी लगन से करने लगे।

रविदास जब भी किसी को मदद की जरूरत होती तो बिना पैसा लिए वे लोगों को जूते दान में दे देते थे। संत रविदास की खासियत ये थी कि वह बहुत दयालु थे। दूसरों की मदद करना उन्‍हें अच्छा लगता था। कहीं साधु-संत मिल जाएं तो वे उनकी सेवा करने से पीछे नहीं हटते थे। उन्‍होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। छुआछूत आदि का उन्‍होंने विरोध किया और पूरे जीवन इन कुरीतियों के खिलाफ ही काम करते रहे।

उनके बारे में कहा जाता है कि संत रविदास समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते थे। उन्होंने मध्यकाल में ब्राह्मणवाद को चुनौती दी थी। अपनी लेखनी से उन्होंने ये विचार समाज को दिया कि कोई भी व्यक्ति जन्म के आधार पर श्रेष्ठ नहीं होता है। उनकी पंक्तियां, ‘रैदास बाभन मत पूजिए जो होवे गुन हीन, पूजिए चरन चंडाल के जो हो गुन परवीन’ आज भी लोगों को सिखा रही हैं। समतामूलक सिद्धांत की जिस थ्योरी को उन्होंने उस जमाने में बताने की कोशिश की, देखा जाए तो आज भी उनकी इस अवधारणा पर आवाज उठ रही है।

रैदास ने सीधे-सीधे लिखा कि ‘रैदास जन्म के कारने होत न कोई नीच, नर कूं नीच कर डारि है, ओछे करम की नीच’ यानी कोई भी व्यक्ति सिर्फ अपने कर्म से नीच होता है। जो व्यक्ति गलत काम करता है वो नीच होता है। कोई भी व्यक्ति जन्म के हिसाब से कभी नीच नहीं होता। इसके अलावा उन्होंने जातिवाद पर भी चोट करने की कोशिश की।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: bnnbharat newsDELHINewsजन्म माघ महीने के पूर्णिमातुगलकाबाददलित समाजदिल्लीरामलीला मैदानविरोधविशाल प्रदर्शनसंत गुरु रविदाससंत रैदास
Previous Post

झारखंड में जदयू सभी 81 विधानसभा सीटों पर ठोकेगा ताल, झामुमो पर साधा निशाना, शुरू से धोखा देने का किया है काम

Next Post

अनुच्छेद 370 को रद्द करने के साथ जम्मू एवं कश्मीर का भारत के साथ एकीकरण पूरा : शाह

bnnbharat.com

Next Post
अनुच्छेद 370 को रद्द करने के साथ जम्मू एवं कश्मीर का भारत के साथ एकीकरण पूरा : शाह

अनुच्छेद 370 को रद्द करने के साथ जम्मू एवं कश्मीर का भारत के साथ एकीकरण पूरा : शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
पत्रकारिता की अवधारणा, अर्थ एवं स्वरूप

पत्रकारिता की अवधारणा, अर्थ एवं स्वरूप

December 22, 2022
ब्रेकिंग: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव चौथा मरीज सामने आया

ब्रेकिंग: झारखंड में कोरोना पॉजिटिव चौथा मरीज सामने आया

April 6, 2020
झारखण्ड में कोरोना वायरस का तीसरा मामला, बोकारो डीसी ने  की पुष्टि

झारखण्ड में कोरोना वायरस का तीसरा मामला, बोकारो डीसी ने की पुष्टि

April 5, 2020
राज्य के 5000 पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश

राज्य के 5000 पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को भेजा त्राहिमाम संदेश

April 6, 2020
मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले सांसद अर्जुन मुंडा

मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले सांसद अर्जुन मुंडा

0
शपथ ग्रहण से पहले PM मोदी ने महात्‍मा गांधी, अटल जी और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शपथ ग्रहण से पहले PM मोदी ने महात्‍मा गांधी, अटल जी और शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0
शपथ ग्रहण के बाद PM मोदी का पहला ट्वीट, 'देश के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे'

शपथ ग्रहण के बाद PM मोदी का पहला ट्वीट, ‘देश के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे’

0
पीएम मोदी के मंत्रि‍मंडल में अम‍ित शाह समेत 24 कैबि‍नेट मंत्री बने, जानें किसे किसे म‍िला मौका

पीएम मोदी के मंत्रि‍मंडल में अम‍ित शाह समेत 24 कैबि‍नेट मंत्री बने, जानें किसे किसे म‍िला मौका

0
30 नवम्बर का इतिहास : आज का इतिहास : Today in History

30 नवम्बर का इतिहास : आज का इतिहास : Today in History

November 30, 2023
29 नवम्बर का इतिहास : आज का इतिहास : Today in History

29 नवम्बर का इतिहास : आज का इतिहास : Today in History

November 29, 2023
सहारा श्री सुब्रत राय का निधन, मुम्बई के प्राइवेट अस्पताल में ली अंतिम सांस

सहारा श्री सुब्रत राय का निधन, मुम्बई के प्राइवेट अस्पताल में ली अंतिम सांस

November 15, 2023
आज का इतिहास

17 जुलाई का इतिहास : आज का इतिहास

July 17, 2023

Recent News

© 2023 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • News
  • National
  • International
  • Politics
  • Today in History
  • Education
  • Sanatana
  • Health is Wealth

© 2023 BNNBHARAT

%d bloggers like this: