BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 18,732 नए मामले, 279 की मौत

by bnnbharat.com
December 27, 2020
in समाचार
भारत ने बनाया रिकॉर्ड, कोविड टेस्टिंग में निकला सबसे आगे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. आज लगातार सातवें दिन 25 हजार से कम मामले सामने आए हैं. भारत में पिछले 24 घंटे की बात करें तो 18,732 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. वहीं 279 की कोरोना से मौत हुई है. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 21,430 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ एक लाख 88 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 47 हजार 622 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 78 हजार पर आ गए. अब तक कुल 97 लाख 61 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 26 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 80 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं.

वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है. कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 10वां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IND vs AUS: सिराज ने किया यादगार डेब्‍यू, भाई ने कहा- पिता की आखिरी इच्‍छा पूरी हुई

Next Post

अब समय आ गया है कांग्रेस को मजबूत करने का: संजय राउत

Next Post
मुंबई को पाकिस्तान कहने वाली अभिनेत्री के पीछे कौन: शिवसेना

अब समय आ गया है कांग्रेस को मजबूत करने का: संजय राउत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d