रांची: रांची में शनिवार को 188 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले. वहीं आज 369 लोगों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गयी. कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि मोरहाबादी, हरमू, डोरंडा, कांके रोड और बिरसा चौक से हुई है.

