BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनलॉक-3 का 18वां दिन: रांची में आज 20 सेंटर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in समाचार
अनलॉक-3 का 18वां दिन: रांची में आज 20 सेंटर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट
Share on FacebookShare on Twitter
  • 10 हजार लोगों का सैंपल लेने का है लक्ष्य

  • राज्य में अब तक 24,067 पॉजिटिव केस

रांची: राजधानी रांची में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए मंगलवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट अभियान शुरू हो गया. इसको लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं. लोग अपने पास के केंद्र पर पहुंच कर अपना कोविड-19 टेस्ट सैंपल जमा करा सकते हैं. इस अभियान के लिए डीसी छवि रंजन ने अलग-अलग केंद्रों के लिए पदाधिकारी व कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर्स की प्रतिनियुक्ति की है. सभी केंद्रों में जिला प्रशासन और टेस्ट किट के साथ मेडिकल टीम तैनात रहेगी. डीसी ने कहा कि जो लोग ज्यादा लोगों के संपर्क में आते हैं, वे जांच जरूर कराएं.

सुबह 9.00 बजे से सेंटर्स पर पहुंच रहे लोगों का सैंपल लिया जा रहा है जो शाम के 5.00 बजे तक लिया जाएगा. इन 20 सेंटरों में जांच के लिए 30 टीमें गठित की गई हैं, जिसमें 150 सदस्य प्रतिनियुक्त किए गए हैं. मतलब प्रत्येक टीम में पांच-पांच सदस्य हैं. टीम के सदस्य में लैब टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एएनएम आदि शामिल हैं.

रांची जिले में 10 हजार रैपिड एंटीजेन टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है. इतनी संख्या में जांच होने पर पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इसको लेकर भी जिला प्रशासन तैयारी कर चुका है. ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिनियुक्त टेस्टिंग टीम के सदस्यों को सोमवार को ही उनके गंतव्य स्थान पर रवाना किया गया. टेस्ट के लिए प्रतिनियुक्त टीमों से कहा गया है कि वे टेस्ट कराने वाले सभी लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अंकित करेंगे. सभी डिटेल्स अंकित कर एसआरएफ आईडी बनाना आवश्यक होगा. बॉयोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी सुनिश्चित करने के साथ डीसी ने सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने का निर्देश दिया.

यहां लगेंगे शिविर

सीएमपीडीआई, हाई कोर्ट, रेडक्रॉस मोरहाबादी, होटवार जेल, मारवाड़ी भवन, सैनिक मार्केट, वेयर हाउस, कांके सीएचसी के पास. इसके अलावा रांची जिले के विभिन्न प्रखण्डों में भी शिविर लगाए जा रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, 4 घायल

Next Post

नागा शांति वार्ता को लेकर PM मोदी ने की IB चीफ से बात

Next Post
नागा शांति वार्ता को लेकर PM मोदी ने की IB चीफ से बात

नागा शांति वार्ता को लेकर PM मोदी ने की IB चीफ से बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d