देवघर:- देवघर जिले की पुलिस ने सोनारायठाड़ी, मधुपुर, सारवां और कुण्डा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पच्चीस मोबाईल, चौवालीस सीम, चार एटीएम, सात पासबुक, एक चेकबुक और एक लैपटॉप बरामद किया गया.

