रांची:- रांची और देवघर से पुलिस ने 19 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
रांची पुलिस ने जिला साइबर सेल ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र में किराये पर रह कर साइबर अपराध करने वाले छह अपराधियों को गिरफ्तार कर कई मामलों का खुलासा कर दिया है. इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार सभी अपराधी दो महीना पहले भी रांची में अपना पैठ जमाने आये थे. जिसकी जानकारी पुलिस को हो गई थी. जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश में लग गई. जिसकी भनक इन्हें होने पर ये रांची से जामताड़ा व देवघर वापस चले गये थे. लेकिन तीन दिन पहले गिरोह के अपराधी पुनः रांची आ गये और लोगों को ठगने की फिराक में लग गये. जिसकी जानकारी पुलिस को हो गई. इसके बाद टीम का गठन कर बताये गये ठिकानों में छापामारी की गई. जहां से पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को धर दबोचा. जानकारी
के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आये सभी अपराधी जामताड़ा व देवघर जिले के रहने वाले शातिर साइबर अपराधी हैं. गिरफ्तार अपराधियों में रवि कुमार मंडल, कंचन मंडल, विष्णु कुमार मंडल, पंकज कुमार मंडल, सलीम अंसारी और अमित कुमार राम शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से लोगों को ठगने में इस्तेमाल किये जाने वाले अलगअलग कंपनी के कई मोबाइल, सिम, डिवाइस, गाड़ी, व कई एटीएम कार्ड के अलावा नकदी व अन्य सामान बरामद किये हैं.देवघर और जामताड़ा में साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार कर साइबर अपराध पर लगाम लगाने का प्रयास तेज है. इससे घबड़ाकर ये अपराधी तीन दिनों से रांची में थे और यहां घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. गिरफ्तार अपराधियों में जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरवा गांव निवासी इसारत अंसारी 22, कलाम अंसारी 20, सगीर अंसारी 23, निजाम अंसारी 25, तरकोजोरी गांव के वसीम अंसारी 22 शामिल थे.

