ब्यूरो चीफ,
रांची: झारखंड के 190 कंपनियों का निबंधन जल्द ही रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज की तरफ से समाप्त कर दिया जायेगा. इन कंपनियों के खिलाफ कंपनी एक्ट की धारा 248 (1) के तहत कार्रवाई की जायेगी. रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के क्षेत्रीय कार्यालय के शासकीय संपादक प्रह्लाद मीणा ने सभी 190 चयनित कंपनियों से एक महीने के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है.
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि निबंधन के बाद ये कंपनियां किसी तरह का कोई कारोबार नहीं कर रही हैं. इतना ही नहीं उनका कंपनी का एकाउंट भी डोरमेंट पड़ा हुआ है, जिससे यह पता नहीं चल रहा है कि कंपनी चल भी रही है अथवा नहीं. उन्होंने कहा है कि नोटिस जारी होने के 30 दिनों के बाद कंपनियों की तरफ से जवाब नहीं आया, तो उनके नाम रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी की सूची से हटा दिया जायेगा.

