हज़ारीबाग: चौपारण पँचायत के ग्राम चैपारण टोला सियरकोनी में जल संचयन हेतु लोगो को जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मुखिया श्री बिनोद कुमार सिंह ने लोगो को जल संचयन के बारे में हर बिंदु पर गहराई से चर्चा किया तथा जल संचयन करने का तरकीब भी लोगो को बतलाया गया और इससे होने वाले कई फायदों के बारे में भी जनकारी उपलब्ध करवाए।
उन्होंने इस जगह से लोगो को अवगत भी करवाये की यह क्षेत्र इलाके का सबसे ड्राई जोन के नाम से जाना जाता है और गर्मी के मौसम में यहां के लोगो को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस मौके पर क्षेत्र के वार्ड सदस्य में राजकुमार यादव, बिरसा मुंडा, ज्ञानी तुरी अनुज सिंह, छोटू यादव, पवन सिंह, ब्रह्मदेव भुइयाँ, अशोक भुइयां, धीरेंद्र सिंह, वकाश भुइयाँ, पंकज सिंह, शिवकुमार भुइयाँ, अशोक भुइयाँ, मनोज भुइयाँ, फागु मुंडा, सीताराम मुंडा, लखीराम मुंडा, भारत मुंडा, कुरचू मुंडा, मानी मुंडा सहित कई ग्रामीण उपस्थित हो कर जानकारी हासिल किए।