विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की और से श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है. परिषद के पदाधिकारियों ने इस निमित्त बुधवार को एक वीर सैनिक शिवजी सिंह को तलवार, अंग वस्त्र और हनुमान चालीसा पुस्तिका देकर सम्मानित किया.वीर सैनिक शिवजी सिंह पाकिस्तान के विरुद्ध 1971 के युद्ध के एक योद्धा थे. इस युद्ध में अपने दोनो पांव गंवाने पड़े थे. विहिप कार्यकर्त्ता व बजरंगियों ने जय श्री राम के जयघोष के साथ वीर योद्धा का सम्मान किया. मौके पर परिषद के अधिकारियों में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार दास, मंदिर मठ प्रमुख संजय प्रजापति, समरसता प्रमुख पप्पू लाट, नगर बजरंग दल संयोजक विवेक कुमार चौबे, गौरक्षा प्रमुख राकेश हिंदू इत्यादि शामिल थे.

