रांची:-रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निदेशानुसार रांची जिला के सभी अंचलों में आज दिनांक 07 नवंबर 2020 को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया .जिसमें संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित थे. भूमि विवाद समाधान दिवस में आये कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया जबकि कई मामलों में अग्रेतर कार्यवाही की गयी है. भूमि विवाद समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जबरन दखल का प्रयास, जमीन मापी संबंधी विवाद, आपसी बंटवारा विवाद, दोहरी जमाबंदी आदि से जुड़े थे.
आज भूमि विवाद समाधान दिवस पर जिले के सभी अंचलों में कुल 199 मामलों के आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 88 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष 111 मामलों पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

