भारतीय जांच एजेंसियों ने 1993 के मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट में शामिल भारत के मोस्ट वांडेट आतंकी को UAE से गिरफ्तार किया है.पकड़े गए आतंकी का नाम अबु बक्र है जिसे बहुत जल्द UAE से भारत लाया जाएगा. बता दें कि 1993 में मुंबई में अलग-अलग जगहों पर 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग घायल हुए थे.

