BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 सैंपल कलेक्शन के माध्यम से आजीविका उपलब्ध कराने की कोशिश

by bnnbharat.com
November 23, 2020
in समाचार
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 99686, 258 नये मरीज मिले आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत
Share on FacebookShare on Twitter

आय में गिरावट को देखते हुए रांची जिला प्रशासन की पहल

रांची:-कोविड-19 के दौरान आम लोगों की आय पर गिरावट को देखते हुए एवं घर वापस लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 आधारित आजीविका के अवसरों के तहत आय का साधन उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है. जिससे कि जिला में मानव संसाधन की ज़रूरतों को भी पूरा किया जा सके तथा बेराजगार स्किल्ड युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकें. 

युवाओं को रोजगार एवं आया का साधन उपलब्ध कराने में मदद करने के लिए उपायुक्त  छवि रंजन के निदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं. इसी के तहत रांची जिला प्रशासन ने कोविड19 नमूना संग्रह के लिए प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग को पूरा करने के लिए एक अनूठी परियोजना की शुरुआत की.

सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) की सहायता से 381 बेरोजगार युवाओं और प्रवासी श्रमिकों को नमूना संग्रह और एसआरएफ आईडी निर्माण कार्य के लिए प्रशिक्षण और स्क्रीनिंग के लिए चिह्नित किया गया. इन सभी चिह्नित 381 युवाओं और प्रवासी मजदूरों को डीएमएफटी पीएमयू सदस्यों और स्वतंत्र स्वयंसेवकों द्वारा परामर्श दिया गया था. जिसमें से 18 लोगों ने कोविड-19 नमूना संग्रह कार्य के लिए इच्छा व्यक्त की थी. नौकरी चाहने वालों के लिए 3-दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन भी किया गया था और प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार जिला प्रशासन (सदर अस्पताल) की आउटसोर्सिंग एजेंसी ज़ी अलर्ट द्वारा किया गया. उनमें से 10 को शॉर्टलिस्ट और अनुबंध के लिए भर्ती किया गया.   सभी चयनित युवा कोविड सैंपल कलेक्टर और एसआरएफ आईडी जनरेटर के रूप में सदर अस्पताल, रांची की बर्न यूनिट में पेशेवरों के रूप में काम कर रहे हैं.

“जिला प्रशासन द्वारा युवाओं और प्रवासी मजदूरों के लिए भविष्य में भी जिला में आजीविका के अवसर पैदा करने के लिए प्रयास किया जाएगा. योग्य उम्मीदवारों को आगे भी रोजगार के अवसर मिलते रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल के प्रधानाचार्य से शपथ पत्र लेंगे ,18 वर्ष से कम आयु के बच्चे बाइक-कार से स्कूल नहीं आते- उपायुक्त

Next Post

अर्जुन मुंडा की बहन के निधन पर भाजपा ने किया शोक व्यक्त

Next Post
भाजपा,फ्लोर पर अपनी बात रखेगी….विरंची नारायण

अर्जुन मुंडा की बहन के निधन पर भाजपा ने किया शोक व्यक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d