BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुर्गा पूजा के दौरान मोबाइल वैन से होगी कोविड-19 जांच

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
5 नए कोविड-19 केस की पुष्टि हुई 
Share on FacebookShare on Twitter

आगंतुकों की होगी मेडिकल स्क्रीनिंग

रांची. दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं. इसे लेकर आज दिनांक 19 अक्टूबर 2020 को उपायुक्त रांची  छवि रंजन ने अपर जिला दंडाधिकारी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, सिविल सर्जन रांची, कार्यपालक दंडाधिकारी रांची सहित संबंधित चिकित्सकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने दुर्गा पूजा के दौरान संक्रमण के नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों के आसपास कोविड-19 की जांच की जाएगी. मोबाइल वैन के माध्यम से लोगों के सैंपल लिए जाएंगे. उपायुक्त ने इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को टीम बनाने का निदेश दिया है. उपायुक्त ने कहा कि पूजा समितियों से जुड़े लोग, आगंतुक और पूजा पंडालों से तय की गई निर्धारित दूरी पर ठेला लगाने वालों की जांच की जाए.

दुर्गा पूजा के दौरान लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग भी की जाएगी. उपायुक्त ने इस संबंध में भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित कर मेडिकल स्क्रीनिंग टीम तैयार करने का निदेश दिया है. कार्यपालक दंडाधिकारी को उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची के साथ समन्वय स्थापित कर मेडिकल स्क्रीनिंग के लिए योजना तैयार करने को कहा. उपायुक्त ने सप्तमी, अष्टमी और नवमी का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पदाधिकारियों से दुर्गा पूजा के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करवाने को कहा है. उन्होंने कहा कि पंडालों से निर्धारित दूरी पर ही ठेले लगे और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से अनुपालन हो. उपायुक्त ने कहा कि एक समय में पूजा पंडाल के अंदर निर्धारित संख्या में ही लोग हो , इसका भी अनुपालन कराएं.

उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों का वेरिफिकेशन कर आवश्यक व्यवस्था किए जाने से संबंधित अंडरटेकिंग प्राप्त करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारी को दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में महिला अत्याचार एवम विधि व्यवस्था की स्थिति भयावह-दीपक प्रकाश

Next Post

सीरत कपूर ने अपने प्रशंसकों से नवरात्रि को सुरक्षित रूप से मनाने की अपील की

Next Post
सीरत कपूर ने अपने प्रशंसकों से नवरात्रि को सुरक्षित रूप से मनाने की अपील की

सीरत कपूर ने अपने प्रशंसकों से नवरात्रि को सुरक्षित रूप से मनाने की अपील की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d