झारखंड के शिवम उरांव ने जीता रजत
रांची:- हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित 19वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप के तीसरे दिन झारखंड के शिवम उरांव ने एक और रजत हासिल किया. आज के इस पदक की बदौलत झारखंड के झोली में अभी तक चार पदक आ गए है. झारखंड के मनोरमा, जितेन और अदनान ने सानसाउ में अत्यंत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपने पदक पक्के कर लिए है. झारखंड वुशु एसोसिएशन के डॉ प्रदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य, कृष्ण मुरारी सिंह, प्रियदर्शी अमर, अनिल कुमार जायसवाल, मनोज साहू, शैलेंद्र दुबे, दीपक गोप, अमरेन्द्र दत्त द्विवेदी, गोकुलानंद मिश्रा, शशिकांत पांडे,रणवीर सिंह, डॉ.अंशु साहू, डॉ.आयन, दीपक लोहिया, रंजन सिन्हा, मिथलेश साहू,आशीष कुमार, मनोज कुमार महतो, शैलेश कुमार सिन्हा, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक सहित सदस्य ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके फाइनल में पदक जीतने की आशा की है.

