BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव: PM मोदी पर लालू ने कसा तंज, तेजस्वी बोले- इन्हें युवाओं का वोट चाहिए नेता नहीं

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव: PM मोदी पर लालू ने कसा तंज, तेजस्वी बोले- इन्हें युवाओं का वोट चाहिए नेता नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

ये डबल नहीं ट्रबल इंजन: लालू यादव

पटना: कल यानि मंगलवार को बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान होने हैं. ऐसे में दूसरे चरण के लिए प्रचार थमते ही सभी राजनीतिक पार्टियां तीसरे और अंतिम चरण की तैयारियों में पूरी शक्ति से जुट गई हैं. रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में ताबड़तोड़ चार रैलियां की थीं. इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उनपर तंज कसा है. उनका कहना है कि यह डबल नहीं ट्रबल इंजन है. वहीं तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि राज्य में 60 प्रतिशत युवा हैं. उन्हें युवा का वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं. इसके अलावा आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सीतामढ़ी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को पलटूराम करार दिया है. 

पलटूराम के तौर पर नीतीश को जाना जाता है: चिराग

लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा, ‘मुख्यमंत्री पर पिछले 15 सालों से ‘सुशासन’ बाबू का टैग लगा हुआ है. लेकिन अब, उनकी लूट उजागर हो रही है. उन्होंने कभी मुंगेर के बारे में नहीं बोला और न ही भ्रष्टाचार पर ही एक शब्द कहा. उन्हें पलटूराम के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह लालू के खिलाफ थे और फिर 2015 में उनके साथ सरकार बनाई थी.’

ये डबल नहीं ट्रबल इंजन: लालू यादव

राजद अध्यक्ष लालू यादव ने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है. लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाने के वक्त डबल इंजन कहां था?’

युवा वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं: तेजस्वी यादव

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, ‘बेरोजगारी और मौलिक तथ्यों को दरकिनार कर अगर वो व्यक्तिगत आलोचना कर रहे है तो मैं क्या कह सकता हूं? अगर कोई कमी है तो उन्हें नेतृत्व कुशलता, नीतिगत फैसलों व वैचारिकता की आलोचना करनी चाहिए ना कि व्यक्तिगत। बिहार की 60 प्रतिशत आबादी युवा है इन्हें युवा का वोट चाहिए लेकिन नेता नहीं.’

बिहार संभालने में सक्षम नहीं है नीतीश जी: तेजस्वी

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘नीतीश जी बिहार को संभालने में सक्षम नहीं हैं. बिहार में प्रति लाख आबादी पर केवल 77 पुलिसकर्मी हैं और नौकरी के लिए रिक्त पद नहीं भरे गए हैं. हम जनता को हमें एक मौका देने के लिए कह रहे हैं, ताकि हम वो कर सकें जो मुख्यमंत्री 15 वर्षों में हासिल नहीं कर पाए. इस बार उनकी विदाई की गारंटी है.’

योगी, राजनाथ, मनोज तिवारी करेंगे प्रचार

भाजपा के स्टार प्रचारको में शुमार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मनोज तिवारी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंगल पांडेय, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज राज्य में कई जगह चुनाव प्रचार करेंगे और एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे.

सीतामढ़ी में रैली को संबोधित करेंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को बिहार के सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे एवं दरभंगा में रोड शो करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार तीसरे महीने मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में हुआ सुधार

Next Post

4 पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

Next Post
पुलिस मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

4 पीएलएफआई नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d