BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिलाल अब्बास खान डिजिटल सीरीज ‘एक झूठी लव स्टोरी’ के साथ दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने के लिये हैं तैयार

by bnnbharat.com
November 5, 2020
in समाचार
बिलाल अब्बास खान डिजिटल सीरीज ‘एक झूठी लव स्टोरी’ के साथ दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने के लिये हैं तैयार
Share on FacebookShare on Twitter

”हर ऐक्टर चाहता है कि वह अपने काम के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे”- बिलाल अब्बास खान

” भारत में अपने प्रशंसकों के लिये कंटेंट बनाकर मुझे खुशी हो रही है”- बिलाल अब्बास खान

मुम्बई: पाकिस्ताउन के मशहूर अभिनेता बिलाल अब्बाबस खान अपनी डिजिटल सीरीज ‘एक झूठी लव स्टोरी’ के साथ भारतीय एवं दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीतने के लिये तैयार हैं. इस सीरीज से उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा है. इसे 30 अक्टूेबर को ZEE5 पर रिलीज किया जायेगा. इस रोमांटिक कॉमेडी के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और बिलाल की मासूमियत और एक साधारण से क्यूट ब्वॉ्य का उनका किरदार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

एक ग्लोबल प्रोजेक्टन का हिस्साद बनने के बारे में बताते हुये बिलाल ने कहा, ”मैं बहुत उत्साहित हूं और हर अभिनेता चाहता है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे. मैं हमेशा से ही सही टीम, सही डायरेक्टर और सही कहानी के साथ काम करना चाहता हूं. यदि कोई कहानी कागज़ पर मुझे आकर्षित करती है, तो मेरे लिये वह बेहतरीन रूप से काम करती है. मैं इसलिये भी खुश हूं, क्योंकि मुझे पता है कि पाकिस्तान के शोज को भारत में काफी पसंद किया जाता है और मुझे हमेशा फीडबैक मिलता है कि भारत में लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं. इसलिये, भारत में अपने चाहने वालों के लिये कंटेंट बनाकर मैं बहुत खुश हूं.”

भारत में जिन दर्शकों तक बिलाल पहुंचेंगे, उनसे अपनी अपेक्षाओं के बारे में बताते हुये उन्होंनने कहा, ”मैं डिप्लोेमैटिक लग सकता हूं, लेकिन सच कहूं तो मैं अपने काम से कभी भी कोई अपेक्षा नहीं रखता हूं. मैंने जब से काम शुरू किया, तभी से ही यह मेरे लिये एक आनंददायक अनुभव रहा है. लेकिन यह जिस तरह का कंटेंट और प्लेटफॉर्म है, उसे देखते हुये मुझे इससे उम्मीद जरूर है. यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगा. मैं चाहता हूं कि दर्शक इसके कंटेंट, किरदारों के साथ जुड़ाव बनायें और मुझे उम्मीद है कि हमने जो कंटेंट बनाया है, वो उन्हें पसंद आयेगा. मैं बस इतना ही चाहता हूं और मेरी इतनी सी ही उम्मीैद है.”

जिंदगी ओरिजिनल ‘एक झूठी लव स्टोरी’ का ग्लोबल रिलीज 30 अक्टूबर 2020 को सिर्फ ZEE5 पर किया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने की उम्मीद नहीं: जावड़ेकर

Next Post

फरार इनामी अपराधी सोशल मीडिया पर एक्टिव, कोर्ट ने पूछा- कब होगी गिरफ्तारी

Next Post
फरार इनामी अपराधी सोशल मीडिया पर एक्टिव, कोर्ट ने पूछा- कब होगी गिरफ्तारी

फरार इनामी अपराधी सोशल मीडिया पर एक्टिव, कोर्ट ने पूछा- कब होगी गिरफ्तारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d