सीतामढ़ी: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनकर राम का टिकट काट कर अनिल राम को टिकट देने की संभवना पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अनिल राम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और विरोध जताया.
पहले भाजपा के निवर्तमान विधायक दिनकर राम के पोते को टिकट देने की बात पार्टी के ओर से कही गयी लेकिन बाद में पार्टी में पैराशूट उम्मीदवार उतारने की बात हो रही जिसका विरोध स्थानीय भाजपा नेता तथा लोग कर रहे है लोगो की माने तो अनिल राम बाहरी प्रत्याशी है जिसको लेकर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष है, वहीं इसी को लेकर आज बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के मेजरगंज में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला दहन किया और सुशील मोदी मुर्दाबाद,जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू मुर्दाबाद,भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह मुर्दाबाद, अनिल राम मुर्दाबाद के नारे लगाए . साथ ही ”बाहरी भगाओ,बथनाहा बचाओ”,अनिल राम वापस जाओ समेत कई नारे लगाए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बथनाहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की तरफ से अनिल राम का टिकट पूरी तरह फाइनल बताया जा रहा है, वहीं स्थानीय लोग व पार्टी कार्यकर्ताओं की माने तो वह मधुबनी जिला से संबंध रखते हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत शरण सिंह ने कहा कि बथनाहा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि करें,अन्यथा पार्टी खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें और बथनाहा विधानसभा में हेलीकॉप्टर उम्मीदवार नहीं चलेगा. भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि विधानसभा क्षेत्र से अनिल राम के टिकट का औपचारिक ऐलान होता है तो सभी भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के उम्मीदवार का विरोध करेंगे.
मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत शरण सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार रवि,भाजपा मंडल महामंत्री रौशन कुमार झा,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश नंदन ठाकुर,अमीत कुमार सहित,रौशन झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

