चंडीगढ़(पंजाब): पूरी दुनियां में कोरोना ने तांडव मचा रखा है. पंजाब में भी कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है सोमवार को भी संक्रमण के कारण 50 लोगों की मौत हो गई. अब तक राज्य में 1453 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है. सोमवार को संक्रमण का विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 1280 लोगों को डिस्चार्ज किया गया.
स्वास्थ्य विभाग से के अनुसार अमृतसर में पांच, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, गुरदासपुर, मोगा में एक-एक, होशियारपुर में पांच, जालंधर में तीन, कपूरथला में चार, लुधियाना में 18 और एसएएस नगर में 10 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई. सोमवार को राज्य भर में 16535 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 1541 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.
जालंधर में 202, पटियाला में 180, अमृतसर में 118, एसएएस नगर में 102, बठिंडा में 231, गुरदासपुर में 75, फिरोजपुर में 42, मोगा में 23, होशियारपुर में 44, पठानकोट में 35, बरनाला में 58, फतेहगढ़ साहिब में 25, कपूरथला में 33, फरीदकोट में 32, तरनतारन में 5, रोपड़ में 16, फाजिल्का में 3 एसबीएस नगर में 11 और मनसा में 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
53992 लोग हो चुके हैं संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1062667 लोगों के सैंपल लिए हैं, जिसमें 53992 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. साथ ही संक्रमित 37027 लोग सही होकर घर वापस भेज दिए गए हैं. अभी राज्य में 15512 एक्टिव केस हैं.
मुक्तसर में 49 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि
मुक्तसर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है. सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया कि सोमवार को जिले में 49 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। कोरोना मरीजों में मुक्तसर में 16, जिला जेल में 17, मलोट में पांच, गिद्दड़बाहा में चार, फतेहपुर मनिया में एक, लंबी में तीन, बुट्टर शरीह में एक, कोटभाई में एक तथा बरीवाला में एक मरीज की पहचान हुई है.
डॉ. सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को 727 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 49 कोरोना के मरीज पाए गए हैं. अब भी 298 लोग कोरोना से पीड़ित हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार को 32 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है.
संगरूर में कोरोना के 38 मामले आए
संगरूर संगरूर में सोमवार को 38 कोरोना संक्रमित मामले सामने आएं हैं. जिसके बाद अब जिले में 311 सक्रिय मामले हो गए हैं. नए मामलों में अहमदगढ़ में 7, अमरगढ़ में 1, भवानीगढ़ में 11, धूरी में 2, फतेहगढ़ पंजगराईयां 4, मालेरकोटला में 1, संगरूर में 3, शेरपुर में 5, सुनाम में 2 शामिल हैं। जबकि विभिन्न कोविड केयर सेंटर से 60 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है.
पटियाला में कोरोना से तीन की मौत, 180 नए संक्रमित आए
पटियाला में सोमवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 180 नए संक्रमित केस सामने आए. सिविल सर्जन ने बताया कि आज आए संक्रमितों में 98 पटियाला शहर से हैं, जबकि दो समाना, 23 राजपुरा, आठ नाभा, चार पातड़ां, तीन सन्नौर और 42 विभिन्न गांवों से हैं. इनमें चार गर्भवती महिलाएं और एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. इस तरह से अब जिले में कुल केसों की गिनती 6333 हो गई है. वहीं मौतों की गिनती 166 हो गई है.
लुधियाना में 24 की मौत
कोरोना से सोमवार को लुधियाना में 24 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 18 लुधियाना, दो जालंधर, एक फिरोजपुर, एक कपूरथला, एक मोगा और यूपी निवासी शामिल हैं। जिले में अब तक 411 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि सोमवार को लुधियाना में कुल 208 संक्रमित आए। इसमें से 183 लुधियाना और बाकी अन्य जिलों से संबंधित हैं.
अब तक जिले में कोरोना के 10222 केस मिल चुके हैं. इसमें से 8079 लोग सेहतमंद होकर घर लौट चुके हैं. सोमवार को फ्लू कॉर्नर पर 67, संक्रमित मरीजों के संपर्क से 18, ओपीडी से 44, पुलिस मुलाजिम तीन, हेल्थकेयर वर्कर 6, गर्भवती महिलाएं छह और 39 केस को अभी ट्रेस किया जा रहा है. लुधियाना में कोरोना संक्रमण के अभी 1729 एक्टिव केस हैं.

