BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी

by bnnbharat.com
October 17, 2020
in समाचार
एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खुद को आग लगाकर की खुदकुशी
Share on FacebookShare on Twitter

फरीदकोट(पंजाब): एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ आग लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना पंजाब के फरीदकोट जिले का है. मृतक की पहचान मूल रूप से राजस्थान के जिला सीकर निवासी 40 वर्षीय धर्मपाल के रूप में हुई, जो पिछले 10 साल गांव कलेर में अपनी पत्नी सीमा(36), बेटी मोनिका(15) व बेटे हतीष कुमार(10) के साथ रह रहा था. धर्मपाल यहां के ढुडी रोड पर एक ईंट भठ्ठे पर बतौर मुंशी कार्य करता था.

पुलिस को प्राथमिक पड़ताल के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने यह कदम उठाने के लिए लॉकडाउन के साथ-साथ ईंट भठ्ठे के कारोबार से जुड़े शंटी नामक व्यक्ति को जिम्मेवार ठहराया है. पुलिस अब इसके आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है. गांव कलेर के लोगों ने बताया कि यह परिवार पिछले कई सालों से ही यहां रहता है और लॉकडाउन के कारण कारोबार के प्रभावित होने से परेशान रह रहा था.

आज सुबह गांववासियों ने देखा कि उसके घर से धुंआ निकल रहा था और घर से किसी भी तरह की आवाज नहीं आ रहा था. तुरन्त गांववासी मौके पर जुटे और घर का दरवाजा तोड़ा तो परिवार के सभी सदस्य बुरी तरह से आग में झुलसे पड़े थे. घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच का कार्य शुरू किया.
इस मामले में डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया गया सभी सफल अभ्यर्थियों का चयन: CM योगी

Next Post

कांग्रेस ‘भारत बांटो’ के गंदे हथकंडे पर उतरी: जेपी नड्डा

Next Post
भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो विचारधारा पर आधारित है न कि वंशवाद पर: नड्डा

कांग्रेस 'भारत बांटो' के गंदे हथकंडे पर उतरी: जेपी नड्डा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d