BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

HAPPY BIRTHDAY: 3 सितारों का जन्मदिन आज

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
HAPPY BIRTHDAY: 3 सितारों का जन्मदिन आज
Share on FacebookShare on Twitter

आज है शम्मी कपूर का जन्मदिन

मुु्म्बई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे शम्मी कपूर की 21 अक्टूबर को बर्थ एनिवर्सिरी है. 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में जन्में शम्मी कपूर ने हिंदी सिनेमाजगत में एक से बढकर एक सदाबहार फिल्में दी हैं. शम्मी कपूर अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए काफी फेमस थे. शम्मी कपूर को अभिनय की कला अपने परिवार से विरासत में मिली उनके पिता पृथ्वीराज कपूर जाने माने अभिनेता थे. साल 1953 में आई फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था.

शम्मी कपूर अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे. शम्मी कपूर ने पहली शादी एक्ट्रेस गीता बाली से की थी, लेकिन महज 34 साल की उम्र में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया. पत्नी की मौत से शम्मी कपूर टूट गए और उनके करियर का ग्राफ भी नीचे जाने लगा. इसके बाद शम्मी कपूर ने नीला देवी से शादी की. खबरों की मानें तो शम्मी कपूर अभिनेत्री मुमताज से शादी करना चाहते थे, लेकिन मुमताज अपना फिल्मी करियर छोड़ना नहीं चाहती थीं.

शम्मी कपूर की फिल्मों के साथ-साथ उनके गाने भी सुपरहिट होते थे. ‘गोविंदा आला रे’ हो या फिर ‘आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा’… उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हैं. शम्मी कपूर ने अपनी फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने ‘जंगली’, ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘दिल देके देखो’, ‘सिंगापुर’, ‘कॉलेज गर्ल’, ‘प्रोफेसर’, ‘चाइना टाउन’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘कश्मीर की कली’, ‘जानवर, ‘तीसरी मंजिल’, ‘अंदाज’, ‘एन इवनिंग इन पेरिस’, ‘ब्रह्मचारी’ जैसे एवरग्रीन फिल्मों में दमदार अभिनय से लोहा मनवाया है.

कुलभूषण खरबंदा भी आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनकी अदायगी हीरो से भी ज्यादा पसंद की जाती है. अभिनेता कुलभूषण खरबंदा उन्हीं में से एक हैं. माना जाता है कि कैरेक्टर आर्टिस्ट फिल्म में हीरो के सपोर्ट के लिए होते हैं, लेकिन इस बात को कुलभूषण खरबंदा ने गलत साबित किया है.

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले कुलभूषण खरबंदा बॉलीवुड के वरिष्ठ कलाकारों में से एक हैं और उन्होंने हर बार अपनी एक्टिंग से सभी का मन मोहित किया है. आपने देखा होगा कुलभूषण खरबंदा ने ज्यादातर फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका निभाई है, लेकिन उसे भी दर्शकों द्वारा हमेशा ही पसंद किया गया है. कुलभूषण खरबंदा ने अपने पूरे करियर में बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम किया और नाम कमाया. उन्होंने बेहतरीन किरदार निभाकर सभी का दिल जीता है लेकिन अब वह कम ही फिल्मों में दिखते हैं.

पहले वह विलेन के किरदार के लिए जाने जाते थे लेकिन धीरे धीरे उन्होंने पॉजिटिव किरदार निभाने शुरू कर दिए. कुलभूषण खरबंदा का जन्म पंजाब में हुआ था और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंजाब, उनके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से की थी. कहा जाता है कॉलेज से समय से ही कुलभूषण खरबंदा को अभिनय का शौक था और कॉलेज में रहते हुए वह कई नाटक में अपना प्रदर्शन दिखाने में कामयाब हुए थे. कुलभूषण खरबंदा ने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म ‘जादू का शंख’ से की थी और इस फिल्म के बाद वह सुपरहिट हुए थे. इस फिल्म के बाद उन्हें बेहतरीन रोल मिलने लगे और वह हिट होते गए.

आप सभी ने उन्हें शाकाल नाम के विलेन के किरदार में देखा होगा जिसे निभाकर उन्होंने सभी का दिल जीता था. वैसे यह किरदार उन्होंने फिल्म ‘शान’ में निभाया था जो साल 1980 में आई थी. वैसे वह चर्चित और हिट वेब सीरीज मिर्जापुर में भी दिख चुके हैं. फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की बधाई.

कमल सदाना भी आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग’ का गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ आज भी अक्सर देखने और सुनने को मिल जाता है. इस गाने की खूबसूरत लाइनें और दिव्या भारती के अलावा जो सबसे आकर्षक लगता है वो है इस गाने का हीरो. अभिनेता कमल सदाना का परिचय कुछ ऐसा ही मोहताज बनकर रह गया. उनकी शुरुआत शानदार हुई लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसी घटना घटी जिसने एक बार में उनका पूरा परिवार छीन लिया. 21 अक्तूबर 1970 को जन्मे इस अभिनेता की जिंदगी उसके 20वें जन्मदिन पर तबाह हो गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बड़े हादसों को दावत दे रही रांची की सड़कें, गड्ढों ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल

Next Post

10 दिसंबर से बीएड का नया सत्र, 19 नवंबर से काउंसिलिंग

Next Post
10 दिसंबर से बीएड का नया सत्र, 19 नवंबर से काउंसिलिंग

10 दिसंबर से बीएड का नया सत्र, 19 नवंबर से काउंसिलिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d