BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नायकू के करीबी आतंकी हिलाल के 2 साथी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in समाचार
नायकू के करीबी आतंकी हिलाल के 2 साथी गिरफ्तार

नायकू के करीबी आतंकी हिलाल के 2 साथी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़: कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के मारे गए कमांडर रियाज अहमद नायकू के करीबी हिलाल अहमद वागे के 2 साथियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है. बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी. मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई है.

गौरतलब है कि हिलाल को पंजाब पुलिस ने 25 अप्रैल को अमृतसर से ही गिरफ्तार किया था, जहां वह नायकू के निर्देश पर पैसे लेने आया था. गिरफ्तार दोनों भाइयों की पहचान बिक्रम सिंह उर्फ विक्की और मनिन्दर सिंह उर्फ मनी निवासी गुरु अमरदास ऐवन्यू, अमृतसर के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास 1 किलो हेरोइन और 32 लाख रुपए की भारतीय करंसी बरामद की है. इसमें से 20 लाख इनके पास से गिरफ्तारी के समय व 12 लाख बाद में उनके घरों से बरामद किए गए हैं.

बिक्रम ने ही दिए थे हिलाल को रुपए

पुलिस के अनुसार बिक्रम वह शख्स था जो उस दिन स्कूटी पर 29 लाख हिलाल को देने आया था, जिस दिन हिलाल को अरेस्ट किया था. बिक्रम यह पैसे रंजीत सिंह, इकबाल सिंह और सरवन सिंह के निर्देश पर देने आया था. पूछताछ में पता चला है कि बिक्रम, मनिंदर, उनके रिश्ते में भाई रंजीत, इकबाल व सरवन सीमा पार से तस्करी कर नशा व हथियार का सौदा करते हैं.

पुलवामा में पथराव, कई जगह कर्फ्यू और इंटरनेट बंद

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू के मारे जाने के बाद उसके गृहनगर पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में पथराव की कई घटनाएं हुई. इस कारण कश्मीर के कई हिस्सों में ऐहतियातन कर्फ्यू लगाना पड़ा. कई जगह मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. नायकू के गांव के आसपास के इलाकों में कुछ युवाओं के समूहों ने वीरवार को पथराव किए. पथराव की ऐसी ही घटनाएं बुधवार को भी हुई थीं, जिसमें 16 लोग घायल हो गए थे. घायलों में से चार को गोली लगी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भयावह: महाराष्ट्र में मालगाड़ी ने प्रवासी मजदूरों को रौंदा,15 की मौत

Next Post

आत्मा और परमात्मा का अंतर…आखिर किसके पास है चाभी ?

Next Post
आत्मा और परमात्मा का अंतर…आखिर किसके पास है चाभी ?

आत्मा और परमात्मा का अंतर...आखिर किसके पास है चाभी ?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d