धनबाद: पीएमसीएच के डॉक्टरों और स्टाफ से मारपीट मामले में बरवाअड्डा थाना के दो दारोगा और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. सोमवार की देर शाम जांच रिपोर्ट में देरी को लेकर विवाद हुआ.
जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीएमसीएच के डॉक्टर और स्टाफ के साथ मारपीट कर दी. जिसके बाद पीएमसीएच के डॉक्टर और स्टाफ आक्रोशित हो गये और सभी कार्य को ठप कर दिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गये.
मौके पर कई अधिकारी पहुंचे और डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को समझाकर हड़ताल खत्म कराने का प्रयास किया. मगर कार्रवाई की मांग पर अड़े डॉक्टर और स्टाफ नहीं माने.
आज एसएसपी ने बरवाअड्डा थाना के दो दारोगा और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. पीएमसीएच में अब डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ हड़ताल समाप्त कर सकते हैं.
अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

