कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोग घबराएं नही, घरों में रहें, सुरक्षित रहेंः उपायुक्त
मेदिनीनगर:- उपायुक्त शशि रंजन ने ब्व्टप्क्-19 के संक्रमण को आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत ’छत्तरपुर प्रखण्ड के मड़वा ग्राम में एक तथा छत्तरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नम्बर 11 में एक कंटेन्मेंट जोन बनाने का निर्देश जारी किया है.
उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि कंटेनमेंट जोन के लिए चिन्हित स्थानों में लोगों के प्रवेश एवं निकास को प्रतिबंधित किया गया है. ताकि ब्व्टप्क्-19 के प्रसार को रोका जा सके. उपायुक्त ने निदेश दिया है कि इंसीडेंट कमांडर के रूप में अधिसूचित प्रखंड विकास पदाधिकारी छत्तरपुर, एम. एच. ए द्वारा निर्गत आदेश के तहत कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत इस कार्य हेतु पूर्व से गठित कोषांगों के सहयोग से कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे.
इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आने वाले सभी घरों के सर्वेक्षण का कार्य ससमय करने तथा लक्षण से संबंधित सभी मामलों की जांच जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन का यथासंभव एक एंट्री/ एग्जिट होगा. तथा कंटेनमेंट जोन के अंदर बाहर जाने वाले लोगों के नाम एवं उसके मोबाइल नंबर की प्रविष्टि की जाएगी.
उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन में रह रहे सभी व्यक्तियों से अपील की है कि वह अनिवार्य रूप से अपने घर में रहे. किसी भी परिस्थिति में कोई अन्य व्यक्ति का प्रवेश कंटेनमेंट जोन में निषेध होगा तथा कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आने वाली दुकाने तथा निजी एवं सार्वजनिक संस्थाएं तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे.
कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत मरीजों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए 24 ’ 7 कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा. कंट्रोल रूम में 7909039920, 8809907915, 6203115615, 9304121805, 7004930642 एवम 6204747921 पर बात की जा सकती है.
कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत मरीजों को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए 24 ’ 7 कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा. ’ पर बात की जा सकती है.

