BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल से दिल्ली जा रहा था 2 करोड़ का सोना, बिहार में जब्त

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
बंगाल से दिल्ली जा रहा था 2 करोड़ का सोना, बिहार में जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: पटना के मीठापुर से चार किलो साेने का बिस्कुट जब्त किया गया है. इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस दौरान टीम ने दो तस्करों को धर दबोचा है. फिलहाल गिरफ्तार दोनों तस्करों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

मिल रही जानकारी के अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम को सोने की तस्करी को लेकर कुछ इनपुट मिले थे. मामले की पुष्टि होने के बाद विभाग ने एक टीम का गठन कर पटना कस्टम विभाग की मदद से तस्करों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि सोना सिलीगुड़ी से दिल्ली भेजा जा रहा था.

गुवाहटी के रहने वाले हैं दोनों तस्कर

गिरफ्तार दोनों तस्कर असम के गुवाहटी के निवासी हैं. सुरक्षा के लिहाज से डीआरआई ने तस्करों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी है. दोनों तस्करों ने अपने अंडर गार्मेंट्स में सोने के बिस्किट को छिपाया था. तस्करों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है.

बाइक के हैंडल से भी सोने के बिस्किट बरामद किये गए हैं. इस पूरे मामले पर डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि सोने की यह खेप म्यांमार से आ रही थी. इस खेप को तस्कर दिल्ली पहुंचाने के फिराक में थे.

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. तस्करी कांड में जुड़े कई और लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों का टीकाकरण प्रभावित, फिर जाएगा वर्षों की मेहनत पर पानी: WHO

Next Post

लागत कम करते हुए उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत: नरेंद्र सिंह तोमर

Next Post
लागत कम करते हुए उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत: नरेंद्र सिंह तोमर

लागत कम करते हुए उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत: नरेंद्र सिंह तोमर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d