BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना और घरेलू परिस्थितियों के कारण 2 CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

by bnnbharat.com
May 12, 2020
in समाचार
कोरोना और घरेलू परिस्थितियों के कारण 2 CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

कोरोना और घरेलू परिस्थितियों के कारण 2 CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: कश्मीर में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों ने अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. इनमे से एक नए कोरोना के भय से आत्महत्या की है और दूसरे ने घरेलू परिस्थितियों के कारण.

समाचारों के अनुसार, कश्मीर में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर ने कोरोना के डर से अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली है.

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके के अकूरा गांव में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आज सुबह उस समय आत्महत्या कर ली जब उसे यह डर लग रहा था कि उसको कोरोना हो जाएगा.

सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले सब इंस्पेक्टर फतह सिंह ने आपने आपको गोली मार ली और उसको बचाया नहीं जा सका.

वहीं मामले की जांच कर रही मट्टन पुलिस थाने के एसएचओ जाज़ीब अहमद ने बताया कि सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर सिंह के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा था कि किसी को भी मेरे शरीर को नहीं छूना चाहिए, मुझे डर है, मुझे कोरोना है.

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना की आशंका के चलते पुष्टि होने तक फिलहाल सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के शव को प्रोटोकाल के अनुसार शव गृह में रखा गया है. उनके सैंपल लेने के बाद पोस्टमार्टम किया गया. अब सैंपल की रिपोर्ट आने पर ही यह साबित हो पाएगा कि वह संक्रमित था या नहीं.

वहीं सीआरपीएफ के प्रवक्ता पंकज सिंह ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सब इंस्पेक्टर सिंह नाका पार्टी के साथ दिन भर की ड्यूटी करने के बाद अपनी यूनिट में लौटा था. इस तरह इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वह संक्रमित था या नहीं. डाक्टरों की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है. कश्मीर में इस किस्म का पहला मामला है जिसमे किसी सुरक्षाकर्मी ने कोरोना के डर इस तरह से आत्महत्या की हो.

दूसरे मामले में श्रीनगर के करण नगर इलाके में नीलम सिनेमा पर तैनात सी आर पी एफ के एक अस्सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने भी आज अपने आपको गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. उसकी पहचान सी आर पी एफ की 49वी बटालियन के मध्यप्रदेश के रहने वाले बंगाली बाबू के रूप में कई गयी है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लारीकला में युवा नेता दिनेश महतो ने किया मास्क का वितरण

Next Post

दो शहरों के लिए रवाना हुईं ट्रेनें, खुलेगी आज की आखिरी गाड़ी

Next Post
दो शहरों के लिए रवाना हुईं ट्रेनें, खुलेगी आज की आखिरी गाड़ी

दो शहरों के लिए रवाना हुईं ट्रेनें, खुलेगी आज की आखिरी गाड़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d