BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बैंक अधिकारी बन खाते से पैसा उड़ाने के आरोप में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in समाचार
बैंक अधिकारी बन खाते से पैसा उड़ाने के आरोप में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

बैंक अधिकारी बन खाते से पैसा उड़ाने के आरोप में 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में फर्जी बैंक अधिकारी बन कर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने के आरोप में पुलिस ने आज दो साईबर अपराधियों को गिरफतार कर लिया.

पुलिस ने दोनों साईबर अपराधियों के पास से साइबर अपराध के क्रम में उपयोग किये जाने वाले कई फर्जी आधार, पेश कार्ड, एटीएम, लगभग 25 हजार रुपया, नकदी एवं मोटरसाइकिल समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया.

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र कुछ साईबर अपराधियों द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी बनकर तथा फर्जी आधार कार्ड, पेश कार्ड तथा विभिन्न बैंकों के फर्जी एटीएम की मदद से विभिन्न बैंको के खाताधारकों के खाते से फर्जी तरीके से उनका राशि उड़ा लिये जाने की शिकायतें मिल रही थी.

इस क्षेत्र में साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा लोगों को ठगने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक साइबर श्रीराम समद के नेतृत्व में टीम गठित की गई.

इस टीम में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, प्रभाष कुमार रवानी और सहायक अवर पुलिस निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कई एटीएम से राशि निकालने के दौरान पुलिस ने जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के चोरखेदा गांव के रहने वाले रवि कुमार मंडल और निरंजन मंडल नामक दो साईबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 25 हजार नकदी के साथ साइबर अपराध के दौरान उपयोग किये जाने वाले विभिन्न बैंकों के कई खाते, एटीएम, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया.

पुलिस अधीक्षक लकड़ा ने जिले के आम लोगों से साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपने बैंक खाते,आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि अन्य किसी तरह की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं देने की अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

E-Pass बनाने के लिए इस प्रकार करें आवेदन

Next Post

तेलंगाना और कर्नाटक सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की वापसी पर सहमति दी: रामेश्वर उरांव

Next Post
तेलंगाना और कर्नाटक सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की वापसी पर सहमति दी: रामेश्वर उरांव

तेलंगाना और कर्नाटक सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की वापसी पर सहमति दी: रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d