BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घर से बिना बताए चली गई 2 दिन की बच्ची: यूपी पुलिस

by bnnbharat.com
November 17, 2020
in समाचार
घर से बिना बताए चली गई 2 दिन की बच्ची: यूपी पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: 2 दिन की बच्ची बीते 5 साल से लापता है. यूपी पुलिस भी अभी तक बच्ची की तलाश नहीं कर पाई है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 2 दिन की यह बच्ची घर से बिना बताए चली गई है. पुलिस ने भी गुमशुदगी की धारा में मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है. बेशक इन चंद लाइनों को पढ़कर आप हैरान हो, लेकिन यह हकीकत है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 2 दिन की यह बच्ची खुद चलकर घर से कहीं चली गई है और ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि बच्ची बिना कुछ बताए चली गई है, मतलब 2 दिन की बच्ची बोल भी सकती थी.

साल 2010 से 31 जुलाई 2020 तक आगरा पुलिस का डाटा बताता है कि 41 नाबालिग लड़के-लड़कियां ऐसे हैं जो 10 साल से अभी तक नहीं मिले हैं. इसमे एक-दो बालिग भी हैं. अगर इस डाटा को गौर देखा जाए तो 41 में से 37 केस ऐसे हैं जिसमे गुम होने वाले बच्चे बिना बताए घर से चले गए हैं. 4 केस में पुलिस ने अलग-अलग कारण बताए हैं. खास बात यह है कि 2 दिन की बच्ची के गुम होने के पीछे भी पुलिस ने घर से बिना बताए चले जाने का कारण केस में लिखा है. अब आंकड़ों को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि यह पुलिस की गलती नहीं आदत है.

2 दिन की बच्ची के घर से बिना बताए चले जाने की इस अजीब घटना की गहराई में जाने की कोशिश की तो सूत्रों से पता चला कि 2 दिन की यह बच्ची जिला महिला अस्पताल से गायब हो गई थी. जिसकी सूचना इलाके के पुलिस स्टेशन एमएम गेट को दी गई थी. मामला भी इसी थाने में दर्ज हुआ है. जबकि पीड़ित परिवार पुलिस स्टेशन शाहगंज इलाके का रहने वाला है. ऐसे में एक सवाल और भी उठता है कि जब 2 दिन की बच्ची बिना बताए घर से गई है तो मामला शाहगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज होना चाहिए था, फिर यह कई किमी दूर एमएम गेट पुलिस स्टेशन में क्यों दर्ज हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 29 हजार नए मामले, 449 की मौत

Next Post

भारत के प्रति मेरे आकर्षण की प्रमुख वजह महात्मा गांधी: बराक ओबामा

Next Post
भारत के प्रति मेरे आकर्षण की प्रमुख वजह महात्मा गांधी: बराक ओबामा

भारत के प्रति मेरे आकर्षण की प्रमुख वजह महात्मा गांधी: बराक ओबामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d