Delhi parents association के लोगो ने आज दिल्ली के हनुमान मंदिर प्रांगण में बड़े ही अनोखे अंदाज में अपना विरोध प्रदर्शन किया इन लोगो ने हारमोनियम और वाइलेन पर इतनी शक्ति हमें देना दाता और रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर दिल्ली के स्कूलों में CCTV कैमेरा लगाने का विरोध किया इन लोगो ने कहा की क्लासरूम में CCTV लगाना एक फालतू का निर्णय है इन लोगो ने कहा की अगर CCTV लगाना है तो दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में भी इसको लगाना चाहिए जिससे पता लग सके की सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री,और उनकी टीम क्या क्या काम करती है इन लोगो ने कहा की सरकार को पहले पारदर्शिता अपने ऊपर लागु करनी चाहिए उसके बाद में इसे दूसरी जगह लागु करना चाहिए.
हालाँकि अलका लाम्बा अपने विधानसभा चांदनी चौक इलाके मे CCTV कैमरा लगाने की मांग लम्बे समय से क्र रही हैं और उन्ही की सरकार उनकी मांगों को अनसुना क्र रही है. अब यह जन सरोकार का सवाल था आखिर एक ही CCTV क्यों लगवाकर काम रोका गया.

