BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध शराब पीने से 2 की मौत, 1 गंभीर

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in Uncategorized
अवैध शराब पीने से 2 की मौत, 1 गंभीर

अवैध शराब पीने से 2 की मौत, 1 गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद,: कोरोना संक्रमण के चलते भले ही लॉकडाउन घोषित हो, लेकिन गाजियाबाद जिले में अवैध शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. अवैध शराब पीने से मोदीनगर के बखरवा गांव में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक की हालात गंभीर बताई जा रही है. उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है. घटना से प्रशासन-पुलिस में हड़कंप मच गया और जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय व एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके के लिये तत्काल रवाना हो गए.

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि शुरूआती जांच में इन लोगों के शराब नहीं मिलने पर सेनेटाइजर पीए जाने की बात भी सामने आ रही है. यह मामला संदिग्ध लग रहा है. मामले की जांच मोदीनगर एसडीएम सौम्या पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह और आबकारी विभाग के अधिकारी को संयुक्त रूप से सौंपी गयी है. विस्तृत जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा. कहा कि जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीणों के अनुसार मोदीनगर थाना क्षेत्र के बखरवा गांव में रविवार को तीन लोगों ने शराब पी. शराब पीते ही उनकी हालात बिगड़ गयी और दो लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में बखरवा निवासी मृतक मंगत राम व कृष्णपाल. विपिन पुत्र दयानंद की हालत गंभीर है और उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ लोग उनके सेनेटाइजर पीने की बात भी कह रहे हैं.

मृतक मंगतराम के पुत्र कविंद्र ने मीडिया को बताया कि उनके पिता व दो अन्य लोगों ने शराब पी थी जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. जब उससे पूछा गया कि लॉकडाउन के चलते उन्हें शराब कहां से मिली तो उसने बताया कि गांव में दो-तीन जगह पर शराब बिक रही थी वहीं से लेकर तीनों ने पी थी. कई गांव वालों ने भी शराब बिकने की बात कहीं. मरने वालों का बिना पोस्टमार्टम कराये ही अंतिम संस्कार करा दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शराब दुकानों पर उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, पुलिस ने बंद कराई शराब की दुकान

Next Post

केरल से 1300 मजदूरों को लेकर धनबाद पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Next Post
केरल से 1300 मजदूरों को लेकर धनबाद पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

केरल से 1300 मजदूरों को लेकर धनबाद पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d