BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 4 झुलसे

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in Uncategorized
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 4 झुलसे

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 4 झुलसे

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: महराजगंज जिले के धानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकन्दराजीपुर में शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. गांव के बरगदवा टोले में जर्जर 11 हजार वोल्ट का तार टूटने से घरों में हाईटेंशन करंट उतरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए. सुबह तीन लोग इलाज के बाद घर पहुंच गए, जबकि एक की हालत मेडिकल कालेज में गम्भीर बनी हुई है.

मिली खबर के अनुसार बरगदवा टोले में 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर घरों में सप्लाई होने वाले केबिल पर गिर गया. इससे 40-50 घरों की आबादी वाले इस टोले के घरों में करंट उतर गया.

बिजली के उपकरण जलने लगे. इसी बीच आनन-फानन में लोग स्विच बंद करने लगे और छह लोग करंट की चपेट में आ गए. ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली तो कटवा दी, लेकिन तब तक अभिमन्यु पासवान, परमात्मा पासवान, लचना देवी, विजय पासवान, रीना व प्रीति देवी बुरी तरह जख्मी हो चुकी थीं.

सीएचसी धानी से प्राथमिक इलाज के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. जिला अस्पताल से चार की नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां परमात्मा (40) व प्रीति (30) की मौत हो गई. एक की रविवार की सुबह इलाज के बाद छुट्टी हो गई, जबकि अभिमन्यु गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज में ही भर्ती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को ले जिप सदस्या छाया देवी ने भी संभाला मोर्चा

Next Post

मध्य प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं के बच्चों को ध्यान में रखते हुए लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले

Next Post
मध्य प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं के बच्चों को ध्यान में रखते हुए लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले

मध्य प्रदेश सरकार ने 10वीं और 12वीं के बच्चों को ध्यान में रखते हुए लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d