सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
हजारीबाग:- उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को कार्यालय वेश्म में किया. मौके पर उपायुक्त ने लगभग दो दर्जन मामलों पर सुनवाई की तथा ऑन द स्पॉट निष्पादन के लिए संबंधित विभाग व पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित किया. इस मौके पर जमीन, दिव्यांग, पीएम आवास, भूमि अतिक्रमण, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, मुआवजा,बैंक,ऋण माफ़ी आदि मामलों की शिकायतें सुनी गई. मौके पर उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन हर संभव जिलेवासियों की मदद हेतु तत्पर है.
सुनवाई के क्रम में सदर प्रखंड के निवासी कमला देवी जमीन की ऑनलाइन रसीद व सुधार के सम्बन्ध में,टाटीझरिया के मुकेश कुमार जमीन पर अवैध कब्ज़ा व निर्माण के सम्बन्ध में,सदर प्रखंड के रामचंद्र प्रसाद ने भू माफिया द्वारा घर का रास्ता बंद करने के सम्बन्ध में,बरही प्रखंड के मो नवाब आलम ने कोनरा गांव में आयरन स्टील कंपनी के द्वारा निरंतर जहरीली गैस के उत्सर्जन पर हो रही दिक्कत के सम्बन्ध में,पदमा प्रखंड के कैलाश कुमार ने भू माफियाओ द्वारा रैयती/पैतृक जमीन को हड़पने के सम्बन्ध में,बाल शंकर मिश्रा के द्वारा रैयती जमीन पर बिना जाँच किये जलमीनार बनाने के सम्बन्ध में शिकायत की द्य उपायुक्त ने सभी सम्बंधित विभाग को आवेदन अग्रसारित किया एवं उचित करवायी करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर सहायक निदेशक नियाज अहमद मौजूद थे.

