चतरा: रोजगार की तलाश में चतरा से पलायन कर हरियाणा पहुंचे दो दर्जन मजदूरों की जिंदगी आज आफत में है.
महामारी का रूप धारण कर चुके जानलेवा बीमारी कोरोना को लेकर देश में लागू लॉकडाउन कानूनी ने उन्हें दाने-दाने को मोहताज कर दिया है.
स्थिति यह है कि कामकाज ठप होने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. उन्हें वहां न तो पैसे मिल पा रहे हैं और ना ही भोजन के लिए राशन.
ऐसे में दूसरे प्रदेश में फंसे मजदूरों ने चतरा के उपायुक्त के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई है.
मजदूरों ने एक वीडियो भेज कर जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है. जिला प्रशासन और राज्य सरकार को भेजे वीडियो में मजदूरों ने कहा है कि वह अपने और अपने परिवार के दो जून की रोटी के जुगाड़ में झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र से दूसरे प्रदेश में रोजगार की तलाश में आए थे.
लेकिन आज उनका यह नियम है उनके और उनके परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया है. उन्हें पेट का भूख मिटाने के लिए आना आज तक मयस्सर नहीं हो रहा है.
मजदूरों ने उपायुक्त और जिला प्रशासन से अविलंब किसी भी माध्यम से राशन की व्यवस्था कराने और उन्हें सकुशल वापस चतरा मंगवाने की गुहार लगाई है.

