BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपस में भिड़ी 2 मालगाड़ियां, भीषण हादसे में फंसे 3 ड्राइवर

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in Uncategorized
आपस में भिड़ी 2 मालगाड़ियां, भीषण हादसे में फंसे 3 ड्राइवर

आपस में भिड़ी 2 मालगाड़ियां, भीषण हादसे में फंसे 3 ड्राइवर

Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दो मालवाहक ट्रेनों की टक्कर हो गई. एनटीपीसी की दो कोयला मालगाड़ी आपस में भिड़ गईं. हादसा रविवार (1 मार्च) सुबह हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के कारण कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तीन ड्राइवर हादसे के कारण दब गए. मौके पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोयला ले जा रही दो मालगाड़ियां आपस में भिड़ गईं. कहा जा रहा है कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलट हादसे में फंसे हैं. एनटीपीसी की टीम और पुलिस द्वारा बचाव अभियान जारी है.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा रविवार तड़के बैढ़न थाना क्षेत्र के रिहन्द नगर में उस वक्त हुआ जब एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी और दूसरी गाड़ी खाली आ रही थी. दोनों ट्रेनें रफ्तार में थीं. दोनों गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे तितर-बितर हो गए और पलट गए. हादसे की सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ, एसडीएम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक ट्रेन का स्टाफ तो कूदकर जान बचाने में सफल रहा लेकिन दूसरी ट्रेन के इंजन में तीन ड्राइवर फंस गए हैं. उनको निकालने के लिए मशक्कत की जा रही है. क्षतिग्रस्‍त इंजन में फंसे ड्राइवरों में राशिद अहमद, मनदीप कुमार और राम लक्षण बैश्य शामिल हैं. अधिकारियों ने तीनों की हालत गंभीर बताई है. हादसे में दोनों ट्रेनों के करीब 17 डिब्बे क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य में अभी दिनभर का समय लग सकता है. इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की बात की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेस्ट सीरीज: भारत का गिरा तीसरा विकेट, 14 रन बनाकर कोहली आउट

Next Post

अब JPSC पर सियायत, जलेबी की तरह उलझ कर रह गया है अभ्यर्थियों का फ्यूचर

Next Post
अब JPSC पर सियायत, जलेबी की तरह उलझ कर रह गया है अभ्यर्थियों का फ्यूचर

अब JPSC पर सियायत, जलेबी की तरह उलझ कर रह गया है अभ्यर्थियों का फ्यूचर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d